फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will go on a two-day visit to Bhutan on 17 august

स्वतंत्रता दिवस के बाद भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Fri, 09 Aug 2019 12:43 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 09 Aug 2019 12:43 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री दो दिवसीय भूटान दौरे पर जाएंगे
  • हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन
  • भूटानी प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
PM Narendra Modi will go on a two-day visit to Bhutan on 17 august
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 से 18 अगस्त तक भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री भूटान के 720 मेगा वॉट वाले मांगदेछू जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। भारत के आर्थिक कूटनीति प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारत भूटान को रियायती वित्त के साथ 10,000 मेगा वॉट जलविद्युत परियोजना के निर्माण में मदद कर रहा है।
विज्ञापन



मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दर्शाती है कि भारत सरकार अपने भरोसेमंद मित्र भूटान के साथ संबंधों को कितना महत्व देती है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूटान यात्रा भारत सरकार द्वारा ‘पड़ोस प्रथम’ नीति पर जोर दिए जाने के महत्व को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी भूटान यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिग्ये वांगचुक से भेंट करेंगे। वे भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के साथ बैठक करेंगे।

भारत और भूटान समय की कसौटी पर खरे और विशेष संबंधों को साझा करते हैं और दोनों देश साझी सांस्कृतिक धरोहर और लोगों के बीच सम्पर्क के साथ आपसी समझ और सम्मान का भाव रखते हैं।


मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे और अपने पहले से मजबूत संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर जोर देंगे।

दोनों देश आर्थिक और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इसमें पनबिजली क्षेत्र में सहयोग सहित दोनों देशों के लोगों के बीच सम्पर्क को बढ़ाने का विषय भी शामिल हो सकता है।

2017 में चीन-भारत के डोकलाम विवाद के बाद से भूटान में मोदी की यह पहली यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed