फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Durga Puja Address: PM Narendra Modi will give good wishes on Durga Puja today, will be broadcast live in every booth of West Bengal

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी दुर्गा पूजा पर आज देंगे शुभेच्छा संदेश, पश्चिम बंगाल के हर बूथ में होगा लाइव प्रसारण

Thu, 22 Oct 2020 11:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Oct 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Durga Puja Address: PM Narendra Modi will give good wishes on Durga Puja today, will be broadcast live in every booth of West Bengal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर होने वाले पूजोर शुभेच्छा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा। भाजपा ने राज्य की सभी 294 सीटों पर कार्यक्रम के प्रसारण की व्यापक तैयारियां की हैं। पीएम दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस ने माध्यम से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत पर लोगों को शुभेच्छा संदेश देंगे।  

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया, राज्य के 78 हजार मतदान केंद्रों में हर केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता व समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे। इस कार्यक्रम के तहत कोलकाता के पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। सुबह दस बजे होने वाले कार्यक्रम में बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दरअसल, राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ राज्य में भाजपा एक मजबूत दल के तौर पर उभरी है। भाजपा को भरोसा है कि वह अगले चुनाव में पार्टी जोरदार जीत दर्ज करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed