{"_id":"5e94aa278ebc3e6fd8179efd","slug":"pm-narendra-modi-will-address-to-nation-4th-time-read-their-last-speechs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री मोदी अब तक तीन बार कर चुके संबोधित, जानें क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री मोदी अब तक तीन बार कर चुके संबोधित, जानें क्या कहा
Mon, 13 Apr 2020 11:36 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या नौ हजार पार कर चुकी है और 324 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में देश में कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह 10 बजे देश को एक बार फिर से संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी कुछ ढील के साथ लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
एक महीने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अब तक तीन बार देश को संबोधित कर चुके हैं। जबकि इससे पहले पीएम मोदी ने अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ तीन बार देश को संबोधित किया था। 19 मार्च से अब तक पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में क्या-क्या कहा, आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
19 मार्च, 2020- नवरात्र पर 9 आग्रह
- कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने 19 मार्च को पहली बार देश को संबोधित किया।
- उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन को लेकर इस दिन स्पष्ट संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था, 'मैं आपसे आने वाले कुछ सप्ताह मांगता हूं।'
- उन्होंने 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों से जनता कर्फ्यू का आहृवान किया।
- पीएम मोदी ने कहा कि हमें 22 मार्च को शाम 5 बजे ताली या थाली बजाकर, सायरन बजाकर सेवाभावियों का धन्यवाद करना चाहिए।
24 मार्च, 2020 : पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन
- कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को दूसरी बार देश को संबोधित किया।
- रात आठ बजे प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी।
- पीएम मोदी ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए सभी को घरों में रहने के लिए कहा।
3 अप्रैल, 2020 : प्रधानमंत्री ने मांगे नौ मिनट
- पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 अप्रैल को देश को तीसरी बार संबोधित किया। इस दिन पीएम ने रविवार यानी पांच अप्रैल को देशवासियों से नौ मिनट मांगे।
- पीएम ने कहा कि सभी देशवासी रात को नौ बजे घर की लाइट बुझाकर, नौ मिनट तक घरों की बालकनी या दरवाजे पर आएं। दीया, टॉर्च, मोमबत्ती या फिर अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं।
- पीएम मोदी ने कहा कि हम प्रकाश की इस ताकत से कोरोना वायरस के अंधकार को एक साथ आकर मात देंगे।