फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will address the centenary celebrations of the Visva-Bharati University, Shantiniketan on 24th December

प्रधानमंत्री मोदी 24 दिसंबर को विश्वभारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

Tue, 22 Dec 2020 03:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 22 Dec 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will address the centenary celebrations of the Visva-Bharati University, Shantiniketan on 24th December
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शांतिनिकेतन में विश्व भारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए के जरिये 11 बजे से संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी

विज्ञापन

 
1921 में रखी गई थी विश्व भारती की नींव 

शांति निकेतन में विश्वभारती विश्वविद्यालय की शुरुआत एक आश्रम के तौर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में 7 एकड़ जमीन पर एक आश्रम के तौर पर की थी। जहां बाद में रवींद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविद्यालय को स्थापित किया और इसे विज्ञान के साथ कला और संस्कृति की पढ़ाई का उत्कृष्ट केंद्र बनाया। वर्ष 1901 में केवल 5 छात्रों के साथ गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर ने इसकी शुरुआत की थी। 1921 में इसे राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और वर्तमान में यहां छह हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। विश्व भारती देश की सबसे पुरानी केंद्रीय यूनिवर्सिटी है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध 
केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस विश्वविद्यालय से 10 उप-संस्थान भी संबद्ध हैं जो उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हैं। विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के पाठ्यक्रमों का संचालन करता है। यहां के पुस्तकालय में दुनियाभर की किताबों मौजूद हैं। यह विश्वविद्यालय अपने शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले लोग यहां के खान-पान के भी मुरीद हैं। यहां की प्राकृतिक छटा मनमोहक है और यह विश्वविद्यालय दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed