फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will address nation today at 8 PM coronavirus lockdow health professionals

लॉकडाउन बढ़ेगा या मिलेगी छूट: आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Tue, 12 May 2020 12:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 12 May 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will address nation today at 8 PM coronavirus lockdow health professionals
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री देश में जारी लॉकडाउन में छूट देने या इसे बढ़ाने को लेकर घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ऐसे समय पर देश को संबोधित करने वाले हैं जब एक दिन पहले ही उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में ‘जन से जग’ का नारा देते हुए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों से संक्रमण गांवों तक न पहुंचने देने की रणनीति बनाने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरत संतुलित रणनीति के साथ आगे बढ़ने और चुनौतियों से निपटने का रास्ता तय करने की है। इस दौरान, पांच राज्यों ने लॉकडाउन 17 मई के बाद भी बढ़ाने की मांग की है। जबकि गुजरात ने इसका विरोध किया। राजस्थान व केरल ने लॉकडाउन में अधिक फैसले लेने के लिए राज्यों को और अधिकार देने की वकालत की। 


चर्चा के दौरान बिहार, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने का समर्थन किया, तो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना ने 12 मई से ट्रेनें चलाने का विरोध किया। राजस्थान ने कहा- रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन तय करने का अधिकार राज्यों को मिले। जबकि केरल ने लॉकडाउन से जुड़े दिशा-निर्देशों में उचित बदलाव करने की आजादी की मांग की।

देश में लागू हो सकता है लॉकडाउन 4.0
लॉकडाउन 17 मई के बाद भी जारी रह सकता है। हालांकि, चौथे चरण में और छूट मिल सकती है। पीएम मोदी के बैठक में दिए बयान से यह संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि लॉकडाउन के पहले चरण में जिन नियमों की दरकार थी, वो दूसरे चरण में जरूरी नहीं रह गईं। उसी तरह तीसरे चरण के नियमों की दरकार चौथे चरण के लॉकडाउन में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed