{"_id":"576925624f1c1bf113b481f2","slug":"pm-narendra-modi-wants-vaishali-to-make-country-proud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी चाहते हैं यह लड़की करे देश का नाम रोशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी चाहते हैं यह लड़की करे देश का नाम रोशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद के बाद अपने हार्ट का सफल इलाज करवाने वाली छह साल की वैशाली यादव सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रही हैं। पुणे के हदप्सर बस डिपो की दो लाईन पार करने के बाद रायगढ़ कॉलोनी आती है जहां पर एक छह साल की लड़की अपने पिता, चाचा और दादी मां के साथ रहती है।
विज्ञापन
वैशाली नाम की इस बच्ची को जब से प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से लिखा खत मिला है उसकी खुशी के ठिकाने नहीं है। वैशाली ने अपने पहले खत में प्रधानमंत्री से ऑपरेशन के लिए मदद मांगी थी ताकि उनका ये ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो। उसके बाद उसने दूसरा पत्र मोदी सरकार के नाम थैंक्स के लिए लिखा था।
विज्ञापन
वैशाली के चाचा प्रताप को सोमवार की शाम पीएम मोदी का लिखा हुआ खत मिला। प्रताप ने कहा- “क्या कोई भी ये सोच सकता है कि एक छोटे से घर में रहनेवाले हमारे परिवार को प्रधानमंत्री खुद पत्र भेजेंगे? यहां तक की डाकिया को भी हमारे घर का पता ढूंढने में भी काफी समय लगा होगा।
विज्ञापन
लेकिन, प्रधानमंत्री का पता देखते ही समझ गया कि वहीं से पत्र आया है।” उधर, जब वैशाली से यह पूछा गया कि क्या उसे लगता था कि प्रधानमंत्री की तरफ से ऐसा कोई संदेश मिलेगा तो इस बच्ची ने पूरे विश्वास के साथ फौरन जवाब दिया- हां, बिल्कुल। हालांकि, वैशाली के स्वास्थ्य को लेकर दादी तिलोत्मा को चिंता बनी हुई है।
वो कहती हैं कि, 'हम एक जुलाई से इसे दोबारा स्कूल भेजेंगे लेकिन ये सुनिश्चित कर लेने के बाद कि क्या इस ऑपरेशन की वजह से किसी तरह की कोई तकलीफ तो इसे नहीं होगी।' उधर, जब से ये ख़बर आयी के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से वैशाली को हार्ट सर्जरी की मदद के लिए मदद का प्रस्ताव दिया गया है कई लोगों ने उसकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
वैशाली के चाचा प्रताप कहते हैं कि, 'हमें जो भी मदद का पैसा मिला है हमने उसे वैशाली के नाम से बैंक खाते में जमा करा दिया है।' आपको बता दें कि वैशाली के चाचा प्रताप को भाजपा शहर अध्यक्ष योगेश गोगावाले ने इस महीने के शुरूआत में होने वाले कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकित करवा दिया है।