फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2017 exit poll, decreasing vote share can spoil bjp's game

गुजरात चुनावः इन दो फीसदी वोटों पर टिका सारा दारोमदार, ये पलटे तो पलट जाएगी भाजपा कांग्रेस की किस्मत

Fri, 15 Dec 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
gujarat election 2017 exit poll, decreasing vote share can spoil bjp's game

गुजरात चुनावों के परिणाम आने में अब बस दो दिन का इंतजार और बाकी है। हालांकि इससे पहले गुरुवार को आए एग्जिट पोल्स के नतीजों ने गुजरात के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत से वापसी के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एग्जिट पोलः गुजरात में जीतकर भी भाजपा के लिए बजी खतरे की घंटी, कांग्रेस फायदे में
विज्ञापन


एग्जिट पोल के अनुसार दोनों ही राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन गुजरात में एक फैक्टर ऐसा भी है जिसने भाजपा के शीर्ष प्रबंधन की सांसे अटका रखी हैं और यही फैक्टर ऐसा है जिसने एग्जिट पोल्स में पिछड़ने के बाद भी कांग्रेस की उम्‍मीदें कायम रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस के साथ साथ राजनीतिक पंडितों की निगाहें भी इसी फैक्टर पर टिकी हैं। और ये फैक्टर है भाजपा-कांग्रेस के बीच के दो से चार फीसदी वोटों का, जिसका थोड़ा बहुत बदलाव भी दोनों पार्टियों की नींदे उड़ाने के लिए काफी है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों को बेसब्री से चुनाव परिणाम आने का इंतजार है जिससे तमाम अटकलों पर विराम लग सके। 

घटता वोट शेयर बढ़ा रहा भाजपा की चिंता

gujarat election 2017 exit poll, decreasing vote share can spoil bjp's game

असल में गुजरात में लगातार छठी बार सरकार बनाने का ख्वाब देख रही भाजपा के सामने बड़ी चुनौती सीटों के साथ साथ वोटों को बचाए रखने की भी है। लेकिन एग्जिट पोल्स के नतीजों पर गौर करें तो वोट शेयर के मामले में भाजपा के सामने खतरे की घंटी बजती दिख रही है। जबकि विपक्षी कांग्रेस इस मामले में थोड़ा राहत महसूस कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः गुजरात: सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को लगा झटका, EVM- VVPAT पर्ची मिलान की मांग खारिज

तमाम न्यूज चैनलों और पोल करने वाली एजेंसियों के परिणामों में एक बात कॉमन रही, सभी ने इस बात पर मुहर लगाई की बहुमत पाने के बाद भी भाजपा का वोट प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले कम रह सकता है, जबकि सीटों के मामले में पिछड़ती दिख रही कांग्रेस वोट प्रतिशत पाने के मामले में फायदे में है।

पिछली बार के चुनावों में भाजपा को 47.9 फीसदी वोट के साथ 115 सीटें मिली थी जबकि 61 सीटें पाने वाली कांग्रेस को 38.9 फीसदी वोट मिले थे। 

कांग्रेस के वोट शेयर में बढोत्तरी की उम्‍मीद

gujarat election 2017 exit poll, decreasing vote share can spoil bjp's game
इस बार हुए एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भाजपा के वोट प्रतिशत में गिरावट आई है, भाजपा को इस बार 46 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है, जिससे भाजपा के वोट शेयर में 1-2 फीसदी तक की कमी आ सकती है। वहीं इस मामले में कांग्रेस फायदे में ‌दिख रही है।

एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस को 60 से 80 तक सीट मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है वहीं पार्टी को मिलने वाले वोट शेयर में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल को मानें तो कांग्रेस को इस बार 43 से 44 फीसदी तक वोट मिल सकते हैं, जो उसके पिछली बार के 38.8 से 5 फीसदी तक ज्यादा है।

खास बात ये है कि सीटों के इस गणित में वोट शेयर का उछाल दोनों पार्टियों में हार जीत का अंतर भी तय कर सकता है। मसलन दोनों पार्टियों के बीच वोट शेयर में मात्र दो से चार फीसदी का ही अंतर है, ऐसे में अगर ये चार फीसदी वोट भाजपा के पक्ष में जाता है तो भाजपा की एकतरफा जीत का राश्ता तय हो सकता है और अगर यह अंतर कांग्रेस के पक्ष में गया तो हर कोई हैरान भी रह सकता है।

साफ है कि कांग्रेस के पक्ष में जाते ही यह वोट शेयर पार्टी का गुजरात में 22 साल का वनवास खत्म कर सकता है। ऐसे में सभी की निगाहें इसी वोट शेयर पर टिकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed