{"_id":"612665355de0a20531269859","slug":"pm-narendra-modi-today-chaired-the-37th-pragati-meeting-reviewing-8-projects-and-1-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"37वीं प्रगति बैठक: आठ परियोजनाओं की हुई समीक्षा, पीएम मोदी ने दिया समय पर काम पूरा करने पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
37वीं प्रगति बैठक: आठ परियोजनाओं की हुई समीक्षा, पीएम मोदी ने दिया समय पर काम पूरा करने पर जोर
Wed, 25 Aug 2021 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:13 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान राज्यों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण और अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता पर निगरानी बनाए रखें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 37वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि बैठक में आठ परियोजनाओं और एक योजना की समीक्षा की गई। 14 राज्यों से संबंधित इन आठों परियोजनाओं की कुल लागत एक लाख 26 हजार करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं को तय समय पर पूरा किए जाने की अहमियत पर जोर दिया।
विज्ञापन
पीएमओ ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' योजना की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना के तहत विकसित किए गए प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म्स की बहु उपयोगिताओं का पता लगाएं ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि देश के नागरिकों को इस योजना से व्यापक लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
During the meeting, the PM reviewed ‘One Nation – One Ration Card’ scheme. He asked the officials to explore the multiple utilities of the technological platform developed under the scheme to ensure provision of a wide array of benefits to the citizens: PMO
— ANI (@ANI) August 25, 2021
विज्ञापन