फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi to meet vibrant gujarat summit

पीएम मोदी आज करेंगे वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन, तीन दिन रहेंगे

Thu, 17 Jan 2019 10:33 AM IST
अजय सिंह भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद Published by: अजय सिंह Updated Thu, 17 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi to meet vibrant gujarat summit
नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से तीन दिन की गुजरात यात्रा पर होंगे। वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है। सम्मेलन में कई देशों के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान की भागीदारी नहीं होगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार और पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने मोदी की यात्रा का जो कार्यक्रम साझा किया है उसके अनुसार प्रधानमंत्री 17 से 19 जनवरी तक अपनी इस यात्रा के दौरान संघ शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली की राजधानी सिलवासा भी जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात यात्रा के पहले दिन 17 जनवरी को मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाद में दोपहर में अहमदाबाद में नए अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम को साबरमती नदी के तट पर प्रधानमंत्री एक ‘शॉपिंग मेले’ का भी उद्घाटन करेंगे। वह इन स्थानों पर लोगों को भी संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री 18 जनवरी की सुबह तीन दिन के सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। उसी दिन दोपहर को मोदी विभिन्न देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। शिखर सम्मेलन में इस बार पांच देशों के प्रमुख, 30,000 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं। इनमें भारत और विदेशों से कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। 


भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, उदय कोटक, कुमार मंगलम बिड़ला, गोतम अदाणी, आदि गोदरेज और पंकज पटेल के भाग लेने की उम्मीद है। वैश्विक कंपनियों में से बीएएसएफ, डीपी वर्ल्ड, सुजूकी, वेनगार्ड और कुछ अन्य कंपनियों के शीर्ष अधिकारी इसमें भाग लेंगे। 

प्रधानमंत्री 19 जनवरी को हजीरा औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे। हजीरा से वह सिलवासा जायेंगे जहां वह कई परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे।

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि इस बार गुजरात वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधिमंडल भाग नहीं लेगा। 

गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ने कहा है कि पाकिस्तान के उद्योग प्रतिनिधियों को न्योता दिया गया लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिलने की वजह से वह सम्मेलन में नहीं भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed