फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to Launch Jan Samarth Portal Latest News in Hindi and New coins dedicated to Azadi Ka Amrit Mahotsav have been launched

Jan Samarth Portal: पीएम मोदी ने जन समर्थ पोर्टल का किया शुभारंभ, बोले- अब सारी समस्याओं का निदान एक जगह

Mon, 06 Jun 2022 11:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jun 2022 11:35 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा, सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक विरासत बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to Launch Jan Samarth Portal Latest News in Hindi and New coins dedicated to Azadi Ka Amrit Mahotsav have been launched
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान जन समर्थ पोर्टल को लॉन्च किया। इसके अलावा उनके मौजूदगी में आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित नए सिक्के लॉन्च किए गए। कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा, सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक विरासत बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस विरासत का हिस्सा हैं। देश के आम जन के जीवन को आसान बनाना हो, या देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करना हो, बीते 75 वर्षों में अनेक साथियों ने इसमें बहुत योगदान दिया है।

विज्ञापन


ये नए सिक्के देश के लोगों को निरंतर अमृतकाल के लक्ष्य याद दिलाएंगे
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि आज यहां रुपये की गौरवशाली यात्रा को भी दिखाया गया। इस सफर से परिचित कराने वाली डिजिटल प्रदर्शनी भी शुरू हुई और आजादी के अमृत महोत्सव के लिए समर्पित नए सिक्के भी जारी हुए। ये नए सिक्के देश के लोगों को निरंतर अमृतकाल के लक्ष्य याद दिलाएंगे और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


अब अलग-अलग मंत्रालयों के वेबसाइटों के चक्कर नहीं लगाने होंगे
पीएम मोदी ने कहा कि अब अलग-अलग मंत्रालयों के अलग-अलग वेबसाइटों के चक्कर उसे लगाने से बेहतर कि वो भारत सरकार के एक पोर्टल तक पहुंचे, और उसकी समस्या का समाधान हो। आज जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) लांच किया गया है वो इसी लक्ष्य के साथ बढ़ाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये जनता ही है जिसने अपनी सेवा के लिए हमें यहां भेजा है। इसलिए हमारी ये सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हम खुद जनता तक पहुंचे। हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना, उसे पूरा लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने देश के युवाओं को अपना सामर्थ्य दिखाने का पूरा मौका दिया
पीएम मोदी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में देश ने जो सुधार किए हैं, उनमें बड़ी प्राथमिकता इस बात को भी दी गई है कि हमारे देश के युवाओं को अपना सामर्थ्य दिखाने का पूरा मौका मिले। हमारे युवा अपनी मनचाही कंपनी आसानी से खोल पाएं, वो अपने इंटरप्राइजेज आसानी से बना पाएं, उन्हें आसानी से चला पाएं।

भारत की कंपनियां न सिर्फ आगे बढ़ें बल्कि नई ऊंचाई प्राप्त करें: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने 30,000 से ज्यादा अनुपालन को कम करके, 1500 से ज्यादा कानूनों को समाप्त करके, कंपनीज एक्ट के अनेक प्रावधानों को अपराधीकरण मुक्त करके, हमने ये सुनिश्चित किया है कि भारत की कंपनियां न सिर्फ आगे बढ़ें बल्कि नई ऊंचाई प्राप्त करें।


स्वच्छ भारत अभियान ने गरीब को सम्मान से जीने का अवसर दिया 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने गरीब को सम्मान से जीने का अवसर दिया। पक्के घर, बिजली, गैस, पानी, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं ने गरीब की गरिमा बढ़ाई और सुविधा बढ़ाई। कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को भूख की आशंका से मुक्ति दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed