फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to inaugurate world largest Samsung mobile factory Noida unit

सैमसंग कंपनी की नोएडा यूनिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, सपा ने बताया अखिलेश का काम

Mon, 09 Jul 2018 06:37 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jul 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to inaugurate world largest Samsung mobile factory Noida unit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नोएडा में सैमसंग कंपनी की एक यूनिट का उद्घाटन किया है।  बताया गया है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता फैक्ट्रीज में से एक होगी और इसकी निर्माण क्षमता 120 मिलियन फोन प्रतिवर्ष होगी। पीएम के समकक्ष साउथ कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के द्वारा इस यूनिट के उद्घाटन से ठीक पहले सपा ने यह कहकर कटाक्ष किया है कि यह यूनिट भी अखिलेश यादव सरकार के द्वारा लाई गई थी। सपा ने अखिलेश यादव के 17 अक्टूबर 2016 के उस ट्वीट को भी सामने रखा है जिसमें वे 2000 करोड़ की लागत से बनने वाले इस संयंत्र के लिए सैमसंग कंपनी को धन्यवाद दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अखिलेश सरकार द्वारा राज्य में राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियों के द्वारा निवेश कराने के प्रयासों के तहत इस समझौते को अमल में लाया गया था। 
विज्ञापन


सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने इसे भी योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा अखिलेश सरकार द्वारा किये जा चुके कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश बताया है। एक सपा नेता ने 'राम-राम जपना, पराया काम अपना' हैश टैग का उपयोग करते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जब भाजपा नेता इस यूनिट का उद्घाटन करेंगे तब वे अखिलेश यादव को धन्यवाद अवश्य देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी वर्तमान सरकार पर हमेशा इस बात को लेकर हमला करती रही है कि वह अखिलेश सरकार के द्वारा शुरू किए गए कार्यों का श्रेय ले रही है। इसके पूर्व लखनऊ और नोएडा में मेट्रो की शुरुआत और एलिवेटेड रोड के निर्माण के मामलों पर भी सपा ने इसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed