{"_id":"626ac74af13a3a3869342d81","slug":"pm-narendra-modi-to-inaugurate-and-address-global-patidar-business-summit-on-friday-know-the-subject-of-this-year-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है इस बार का विषय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है इस बार का विषय
Fri, 29 Apr 2022 12:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:47 AM IST
सार
पीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार तीन दिवसीय (29 अप्रैल से एक मई) इस सम्मेलन का लक्ष्य पाटीदार समाज के छोटे, मझोले और बड़े उद्यमियों को का साथ लाना, उन्हें आगे बढ़ाना और नए उद्यमियों को सहयोग देने के साथ ही शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान में दी। यह शिखर सम्मेलन सूरत में हो रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता और मूल्य निर्माण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमओ के मुताबिक मिशन 2026 के तहत सरदारधाम यह आयोजन कर रहा है और इसके पीछे उसका उद्देश्य पाटीदार समाज का आर्थिक विकास है। प्रत्येक दो वर्ष में इस सम्मेलन का उद्घाटन होता है। पहले दो सम्मेलन क्रमश: 2018 और 2020 में गांधीनगर में हुए थे। पीएमओ के मुताबिक इस जीपीबीएस-2022 का मुख्य विषय 'आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मनिर्भर गुजरात और भारत' रखा गया है।
विज्ञापन
29 अप्रैल से लेकर एक मई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में सरकारी औद्योगिक नीति, एमएसएमई, स्टार्ट-अप, नवाचार से संबंधित विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।
इस सम्मेलन का लक्ष्य पाटीदार समाज के छोटे, मझोले और बड़े उद्यमियों को का साथ लाना, उन्हें आगे बढ़ाना और नए उद्यमियों को सहयोग देने के साथ ही शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देना है। इसमें कहा गया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।