{"_id":"64371dd28bf79337510d0f14","slug":"pm-narendra-modi-to-dedicate-rs-14300-crore-development-projects-during-assam-visit-cm-himanta-biswa-sarma-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: पीएम मोदी का असम दौरा 14 अप्रैल को, 14,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: पीएम मोदी का असम दौरा 14 अप्रैल को, 14,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
Thu, 13 Apr 2023 02:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, दिसपुर
एएनआई, दिसपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:38 AM IST
सार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी 7,280 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री 1,123 करोड़ रुपये से बने एम्स, गुवाहाटी का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री असम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और आपके द्वार आयुष्मान अभियान की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य के वसंत त्योहार मेगा बिहू के अवसर पर असम का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी 7,280 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री 1,123 करोड़ रुपये से बने एम्स, गुवाहाटी का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे।
तीन नए मेडिकल कॉलेजों करेंगे समर्पित
2022 में असम में सात कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करने के बाद पीएम अब राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों को समर्पित करेंगे। 1,500 बेड के साथ 1,700 करोड़ रुपये की लागत से 21 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का सरकार का लक्ष्य है। मोदी आईआईटी-गुवाहाटी और राज्य सरकार के सहयोग से असम एडवांस्ड हेल्थकेयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट की नींव भी रखेंगे।
विज्ञापन
मोदी पेट्रोलियम उद्योग को सक्रिय करने के लिए राज्य सरकार और ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित नामरूप में 500 टीपीडी मेथनॉल संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर एक पुल की आधारशिला रखेंगे और रंग घर, शिवसागा के सौंदर्यीकरण अभ्यास का भी शुभारंभ करेंगे। मोदी की यात्रा का एक मुख्य आकर्षण मेगा बिहू नृत्य होगा जिसमें 10,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे
असम के लोक नृत्य को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सुरसजाई स्टेडियम पहुंचेंगे और दस हजार से अधिक बिहू कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग बिहू कार्यक्रम देखेंगे। सांस्कृतिक पहचान के रूप में असम के लोक नृत्य को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास होगा।