फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to address nation from Red Fort on 400th Parkash Purab of Sikh guru Tegh Bahadur

पीएम का गुरुवार को लाल किले से संबोधन: सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व 21 अप्रैल को, मोदी देश को करेंगे संबोधित

Mon, 18 Apr 2022 05:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 05:23 PM IST
सार

सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 20 और 21 अप्रैल को लाल किले में विशाल समागम होगा। जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi to address nation from Red Fort on 400th Parkash Purab of Sikh guru Tegh Bahadur
पीएम मोदी लाल किले से करेंगे संबोधित - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व 21 अप्रैल को है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संस्कृति मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस से इतर 21 अक्तूबर 2018 को भी लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। दरअसल, तब  केंद्र सरकार ने आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूरे होने पर लाल किले पर आयोजन किया था।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर लाल किले में दो दिनों तक विशाल समागम होगा। इस दौरान कई कार्यक्रम जैसे लाईट एंड साउंड शो, कीर्तन आदि होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 20 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह समागम का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को लाल किले में सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि गुरु तेग़ बहादुर के बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार इस पर्व का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस अवसर पर 20 और 21 अप्रैल को लाल किले में विशाल समागम होगा। जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं। 

Koo App

PM Modi to address nation on 400th Parkash Purab of Guru Tegh Bahadur Ji at Red Fort in New Delhi

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 19 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed