फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra MOdi talked to CM Basavaraj Bommai over heavy rain in Karnataka

कर्नाटक: पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री बोम्मई से बात, भारी बारिश और इससे हुए नुकसान की ली जानकारी

Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
सार

भारी बारिश के चलते संकट की स्थिति से गुजर रहे कर्नाटक में स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात की।

विज्ञापन
PM Narendra MOdi talked to CM Basavaraj Bommai over heavy rain in Karnataka
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात की और राज्य में भारी बारिश से बने हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान समेत अन्य दिक्कतों के बारे में जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि बोम्मई ने प्रधानमंत्री मोदी को बारिश से हुए मानवीय नुकसान और फसलों व सार्वजनिक संपत्ति को हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बोम्मई ने इस संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया।
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भी बारिश की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री बोम्मई से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए पांच लाख और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए तीन लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। इसमें पहली किस्त तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed