फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi stakes and experiment again surprised in Cabinet reshuffle

कैबिनेट फेरबदल: मोदी के दांव और प्रयोग ने फिर चौंकाया, जिनके जाने की थी चर्चा उन्हें मिली तरक्की

Sun, 03 Sep 2017 08:31 PM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
PM  narendra modi stakes and experiment again surprised in Cabinet reshuffle
modi cabinet

मंत्रिमंडल विस्तार में अपने सियासी दांव और नए प्रयोगों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से सभी को चौंकने केलिए मजबूर कर दिया। जिन्हें मंत्रिमंडल से हटाए जाने की चर्चा थी, उन्हें तरक्की दी तो कई ऐसे चेहरे पेश किए जिनके बारे में किसी ने पहले कभी सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन


विस्तार के जरिए प्रधानमंत्री ने मिशन 2019 के लिए नारी शक्ति का भी जम कर इस्तेमाल करने का संदेश दिया। आजाद भारत की यह पहली सरकार है जिसमें छह ताकतवर कैबिनेट मंत्री आधी आबादी अर्थात् महिला वर्ग से है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- कैबिनेट में फेरबदल पर बोले जेटली- हर मंत्री और मंत्रालय पर है PM मोदी की निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार अल्पसंख्यक मंत्रालय में बहुसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व दे कर नई राजनीतिक परंपरा की शुरुआत की। कुल मिला कर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव में लोगों को चौंकाने में सफल रहे पीएम अपनी टीम के तीसरे विस्तार में भी सबको चौंकने के लिए मजबूर किया। दरअसल विस्तार पर विमर्श के दौरान पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और निर्मला सीतारमण, गिरिराज सिंह को पार्टी संगठन में भेजने जाने के कयास लग रहे थे। विस्तार के बाद इनमें से तीन पदोन्नति हासिल कर कैबिनेट मंत्री बन गए, वहीं गिरिराज राज्य मंत्री से स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री बना दिए गए।

इनमें से निर्मला को तो उन्होंने सीधे रक्षा जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दे दी। इसी प्रकार पूर्व आईएफएस हरदीप सिंह पुरी, पूर्व आईएएस अधिकारी और दिवंगत जगमोहन की तरह दिल्ली में डिमोलेशन मैन के रूप में पहचान रखने वाले अलफोंस को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला कर उन्होंने सबको चौंकने पर मजबूर किया। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा की तर्ज पर सरकार की नीतियों पर कई बार सार्वजनिक हमला कर चुके आरके सिंह को नई टीम में जगह दी जिनके बारे में किसी को कानोकान खबर नहीं थी।


पढ़ेंः- कैबिनेट फेरबदल: गंगा-रोजगार के लिए पीएम मोदी ने झोंकी ताकत, भरोसेमंद मंत्रियों को उतारा

विस्तार के जरिए पीएम मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति को भी अहम मुद्दा बनाने का संकेत दे दिया है। निर्मला की तरक्की के बाद इस सरकार में सुषमा स्वराज, उमा भारती, मेनका गांधी, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर के रूप में 6 कैबिनेट मंत्री हैं जिनके पास अहम पद हैं।

इसके अलावा राज्य मंत्री के रूप में पहले से ही तीन अनुप्रिया पटेल, साधवी निरंजन ज्योति और कृष्णा राज बतौर राज्य मंत्री टीम मोदी का हिस्सा हैं। इनमें कृष्णा राज्य मंत्री का विभाग बदल कर उन्हें कृषि राज्य मंत्री का अहम दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed