{"_id":"5ee10da98ebc3e42b76cc931","slug":"pm-narendra-modi-spoke-on-phone-today-with-israel-pm-benjamin-netanyahu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने की इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने की इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात
Wed, 10 Jun 2020 10:13 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। उन्होंने पीएम नेतन्याहू के पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि पीएम नेतन्याहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन के तहत भारत-इस्रायल की साझेदारी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे मित्र पीएम नेतन्याहू के साथ एक उत्कृष्ट बातचीत हुई। हमारे बीच चर्चा हुई की भारत-इस्रायल कोविड-19 से निपटने के लिए विश्व में किस तरह से सहयोग कर सकते हैं। पीएम ने आगे लिखा कि साथ ही उन्हें (नेतन्याहू ) रिकॉर्ड पाचवीं बार पीएम पद संभालने के लिए बधाई दी। आने वाले दिनों में भारत-इस्रायल की साझेदारी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
नेतन्याहू के एक सलाहकार ने बताया कि दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। मोदी ने परिस्थितियां ठीक होने के बाद नेतन्याहू को भारत आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
अतीत में दोनों नेताओं ने कोरोनोवायरस संकट से निपटने के तरीकों पर दो बार विचार-विमर्श किया है। भारत ने नेतन्याहू के अनुरोध पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन और अन्य चिकित्सा उपकरण इस्रायल को दिए हैं।
Had an excellent conversation with my friend PM @netanyahu about how India-Israel can collaborate in the post-COVID world. Also congratulated him for assuming the Prime Ministerial office for a record 5th time! India-Israel partnership will grow ever stronger in the days to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2020