फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi speech in karnataka barisu kannada dim dimava cultural programme talkatora stadium

PM Modi: कर्नाटक के बिना भारत को परिभाषित नहीं कर सकते, कन्नड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री

Sat, 25 Feb 2023 08:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Feb 2023 08:49 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैंकड़ों कलाकार नृत्य, संगीत, नाटक, कविता आदि के माध्यम से कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
pm narendra modi speech in karnataka barisu kannada dim dimava cultural programme talkatora stadium
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण के तहत कर्नाटक की संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिम दिमावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'जब हम 75 वर्ष पहले की परिस्थिति को देखते हैं उसका आंकलन करते हैं तो इस प्रयास में भारत की अंग आत्मा के दर्शन होते हैं। आज आजादी के अमृत काल में भी देश की वो उर्जा और समर्पण जीवंत नज़र आती है। प्रधानमंत्री ने कहा 'मैं इस अवसर पर इस संघ का सपना देखने वाली, इसे साकार करने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं। 75 साल तक जिन लोगों ने इस संघ को चलाया आगे बढ़ाया, विकास किया वे सब अभिनंदन के अधिकारी हैं। मैं कर्नाटक के लोगों को भी राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयास के लिए नमन करता हूं।'
विज्ञापन


भारत की पहचान हो, परंपरा हो या भारत की प्रेरणा हो कर्नाटक के बिना हम भारत को परिभाषित नहीं कर सकते हैं। पौराणिक काल से कर्नाटक की भूमिका हनुमान की रही है। हनुमान के बिना न राम होते हैं न रामायण बनती है। कर्नाटक के लोगों ने हमेशा एक भारत श्रेष्ठ भारत के मंत्र को जिया है।  आज जर्मन चांसलर से मिला मुझे खुशी है कि कल से उनका कार्यक्रम बेंगलुरु में शुरु हो रहा है। आज G20 समूह की भी एक बड़ी बैठक बेंगलुरु में हो रही है। मैं किसी भी राष्ट्राध्यक्ष से मिलता हूं तो मेरी कोशिश होती है कि वे प्राचीन और आधुनिक भारत की दोनों तस्वीरें देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैंकड़ों कलाकार नृत्य, संगीत, नाटक, कविता आदि के माध्यम से कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed