फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi shall join convocation parade ceremony of sardar vallabhbhai patel police academy through video conference

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस अकादमी के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे

Thu, 03 Sep 2020 03:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Sep 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi shall join convocation parade ceremony of sardar vallabhbhai patel police academy through video conference
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस अकादमी के दीक्षांत परेड समारोह से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया इस दौरान सुबह 11 बजे पीएम प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ भी बातचीत कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 

एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को बताया गया कि 28 महिलाओं समेत 131 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने अकादमी में शुरुआती परीक्षण पूरा कर लिया है। इन अधिकारियों ने 42 सप्ताह के दौरान अपने बुनियादी पाठ्यक्रम के प्रथम चरण को पार कर लिया है। बुनियादी पाठ्यक्रम के दौरान, प्रोबेशनर्स को कानून, जांच, फोरेंसिक, नेतृत्व एवं प्रबंधन, अपराध विज्ञान, सार्वजनिक व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा, नैतिकता और मानव अधिकारों, आधुनिक भारतीय पुलिस तंत्र, रणनीति, हथियार प्रशिक्षण जैसे विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि ये अपना फाउंडेशन कोर्स पूरा करने के बाद 17 दिसंबर, 2018 को अकादमी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed