फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Security Breach during davangere road show karnataka Latest News Update

PM Modi Security Breach: दावणगेरे में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक! प्रधानमंत्री की गाड़ी के पास पहुंचा शख्स

Sat, 25 Mar 2023 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 25 Mar 2023 08:36 PM IST
सार

कर्नाटक कानून व्यवस्था के एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि आज दावणगेरे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। यह एक असफल प्रयास था। उस शख्स को तुरंत मैंने और एसपीजी ने सुरक्षित दूरी पर पकड़ लिया था। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Security Breach during davangere road show karnataka Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक दौरे में गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के दावणगेरे में पीएम मोदी के रोडशो के दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास आने की कोशिश कर रहा था। कर्नाटक कानून व्यवस्था के एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि आज दावणगेरे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। यह एक असफल प्रयास था। उस शख्स को तुरंत मैंने और एसपीजी ने सुरक्षित दूरी पर पकड़ लिया था। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


 



जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना हुई है। दरअसल, पीएम की रैली से पहले रोड शो का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक शख्स को पीएम की तरफ दौड़ लगाते हुए देखा गया। गनीमत रही कि सुरक्षा में लगे जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi: कर्नाटक दौरे पर पहुंचे PM मोदी बोले- आजादी के 'अमृत महोत्सव' पर देश ने विकसित होने का संकल्प लिया

बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। तीन महीने के अंदर दूसरी बार पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था।

यह भी पढ़ें- PM Modi In Karnataka: 'कांग्रेस कर्नाटक को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है', बेंगलुरु में बोले PM मोदी


भाजपा ने धारणा की राजनीति को प्रदर्शन की सियासत में बदला : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में कहा, देश वर्षों से गंदी राजनीति में फंसा हुआ था। भाजपा ने धारणा की राजनीति को प्रदर्शन की राजनीति में बदल दिया है। मोदी ने जनता से कर्नाटक में फिर से पूर्ण बहुमत वाली स्थिर भाजपा सरकार लाने का आह्वान किया।

विजय संकल्प यात्रा में मोदी ने कहा, तेजी से होने वाला विकास ही समय की जरूरत है। भाजपा राज्य को विकसित भारत की प्रेरक शक्ति बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस इसे अपने नेताओं के खजाने को भरने वाले एटीएम के रूप में देखती है। मोदी ने कहा, कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को नुकसान हुआ है। इसलिए कर्नाटक के तेज गति वाले विकास के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत और स्थिर सरकार की जरूरत है।

कांग्रेस के नेता चुनाव से पहले झूठे दावों का थैला लेकर घूमते हैं : कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, उसके नेता चुनाव से पहले झूठे दावों का थैला लेकर घूमते हैं। हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उनका हाल के बजट में जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने कहा, क्या हम झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पर भरोसा कर सकते हैं? क्या उन्हें कर्नाटक के अंदर एक कदम रखने की अनुमति दी जानी चाहिए या उन्हें बाहर निकाल दिया जाना चाहिए। मोदी ने कहा, कांग्रेस के पास देश और कर्नाटक के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। वह काफी समय से एक सपना देख रही है और सार्वजनिक रूप से कहा भी है कि मोदी देरी कब्र खुदेगी, लेकिन शायद वे नहीं जानते कि कर्नाटक के लोग कह रहे हैं, ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’।
खरगे के गृहनगर से भाजपा की जीत अच्छा संकेत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृहनगर कलबुरगी में मेयर और डिप्टी मेयर चुनावों में भाजपा की जीत पर मोदी ने कहा, यह अच्छा संकेत है। यहां मेरा कार्यक्रम पहले से तय था, इसलिए मैं आ गया, लेकिन संयोग से मेयर चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। हालांकि, कांग्रेस इसे मेरे दौरे से जोड़ेगी। आरोप लगाएगी कि मैंने कुछ किया है और इसलिए वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में हार गए।


इनकी भूमिका अहम : मोदी ने विकसित भारत की उपलब्धि को हासिल करने की यात्रा में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की भूमिका के साथ-साथ संतों, आश्रमों और मठों की महान परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, यह सामाजिक और धार्मिक निकाय, आस्था और आध्यात्मिक पहलुओं के साथ, गरीबों, दलितों, पिछड़ों तथा आदिवासियों को सशक्त बनाते रहे हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में कर्म ही योग : पीएम मोदी ने श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के आदर्श वाक्य ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, इसका अभिप्राय है कर्म ही योग है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में सरकार के प्रयासों के तौर पर इसका उदाहरण दिया। मोदी ने कहा, 2014 से पहले देश में 380 से कम मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज यह संख्या 650 से अधिक हो गई है। व्हाइटफील्ड-कृष्णाराजपुरम मेट्रो लाइन शुरू : पीएम मोदी ने 4,249 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 13.71 किमी लंबी व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णाराजपुरम मेट्रो लाइन का शनिवार को उद्घाटन किया। इसमें 12 स्टेशन हैं। मोदी ने मेट्रो में यात्रा भी की और सवार अन्य लोगों, मेट्रो स्टाफ व कर्मचारियों से संवाद  किया। व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने पर पीएम ने पहले टिकट काउंटर पर एक आम यात्री की तरह एक टिकट खरीदा और फिर इस मौके पर वहां लगी प्रदर्शनी का दौरा किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed