फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nagrota attack: PM Narendra Modi says Nagrota encounter is another defeat of Pakistan based terrorists

Nagrota Encounter: नगरोटा मुठभेड़ पर बोले पीएम मोदी, आतंकियों की नापाक कोशिश फिर नाकाम हुई

Fri, 20 Nov 2020 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
nagrota attack: PM Narendra Modi says Nagrota encounter is another defeat of Pakistan based terrorists
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार को भारतीय सेना द्वारा चार आतंकियों को ढेर किए जाने की घटना की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आतंकियों की घुसपैठ की ये कोशिश बताती है कि वे एक बार फिर देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराने की घटना और उन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होना इस ओर संकेत करता है कि भीषण तबाही और नुकसान करने की उनकी कोशिशों को एक बार फिर नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन



उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर शानदार बहादुरी दिखाई है और अपनी निपुणता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर हो रहे लोकतांत्रिक अभ्यास को निशाना बनाने की एक और साजिश को नाकाम कर दिया, उनकी सतर्कता को धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने की शाह और डोभाल के साथ बैठक
नगरोटा में ट्रक में सवार जैश के आतंकियों से हुई मुठभेड़ के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। इसे लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजील डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया प्रतिष्ठानों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। 


सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक ट्रक में सवार प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया था, इनके पास भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। सूत्रों ने बताया है कि बैठक से यह बात निकलकर आई है कि आतंकवादी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर देश को एक बार फिर दहलाने की साजिश रच रहे थे।

आतंकियों के पास से मिले हथियार और विस्फोटक
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चली थी। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर काफी भारी मात्रा में गोला बारूद से हमला किया था साथ ही ग्रेनेड भी फेंके गए थे। इन आतंकियों के पास से 11 एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, 29 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, कंपास, गोला-बारूद और अन्य कई उपकरण बरामद हुए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed