फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi says Ayushman Bharat scheme proven to be revolutionary in public healthcare

Ayushman Bharat: पीएम मोदी बोले- क्रांतिकारी साबित हुई योजना, स्वास्थ्य रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण

Wed, 24 Sep 2025 08:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। यह एक ऐसी पहल थी, जिसमें भविष्य की जरूरतों का अनुमान लगाकर लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसकी बदौलत, भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांति देख रहा है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi says Ayushman Bharat scheme proven to be revolutionary in public healthcare
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2018 में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी साबित हुई है। यह बदलाव प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण है। इसके तहत लाभार्थियों के लिए वित्तीय सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित हुआ है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। यह एक ऐसी पहल थी, जिसमें भविष्य की जरूरतों का अनुमान लगाकर लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसकी बदौलत, भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांति देख रहा है। गौरतलब है इस चिकित्सा बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है और गरीब व 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत ने दिखाया है कि कैसे पैमाना, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को आगे बढ़ा सकते हैं। पीएम ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग किया है, जिसने अपनी पोस्ट में बताया कि सरकार की इस प्रमुख कल्याणकारी पहल में 55 करोड़ से ज्यादा नागरिक शामिल हैं और यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
विज्ञापन


पोस्ट के मुताबिक, अब तक 42 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इससे सरकार का स्वास्थ्य व्यय 29 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गया है, जबकि रोगी का खर्च 63 प्रतिशत से घटकर 39 प्रतिशत रह गया है। पोस्ट में लिखा गया है, लाखों परिवार बीमारी के दौरान आर्थिक तंगी से बाहर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed