फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi said that Muslim community do not politicize triple talaq

तीन तलाक का राजनीतिकरण न करे मुस्लिम समाज : पीएम मोदी

Sat, 29 Apr 2017 10:06 PM IST
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा Updated Sat, 29 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi said that Muslim community do not politicize triple talaq
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलिम समाज से गुजारिश की है कि तीन तलाक के मसले का राजनीतिकरण नहीं करें। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की प्रथा के खराब प्रभावों से मुसलिम महिलाएं सीधा प्रभावित हो रही हैं। लिहाजा इसी समुदाय को खुद आगे आकर इसका समाधआन ढूंढना चाहिए। प्रधानमंत्री ने मुसलिम समुदाय के वादा किया है कि उनकी सरकार इस पुरातन प्रथा को खत्म करेगी।

विज्ञापन

 
12वीं सताब्दी  के विचारक एवं सामाज सुधारक बासवा की जन्म शताब्दी के मौके पर मोदी ने उम्मीद जताई कि मुसलिम समाज सुधारक भी अपने समुदाय की महिलाओं की परेशाना समझेंगे और इस पुरातक परंपरा के  खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने पूरे समुदाय से कहा कि खुले दिमाग से तीन तलाक की खामियों पर गौर कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ें ना कि इसे राजनीतिक चश्में से देखें।
विज्ञापन

 
और पढें: तीन तलाक पर भाजपा के अलावा कोई नहीं कर रहा राजनीति: कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ महीनों में तीन तलाक के मसले को कई मंच पर उठाया है। इस महीने की शुरुआत  में भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी मोदी ने इस सामाजिक  बुराई की खिलाफ पूरी समुदाय  को सामने आने को कहा था। उधर कई मुसलिम महिलाओं ने भी तीन तलाक केखिलाफ सुप्रीम कोर्ट समेत कई अदालतों में अपनी बात रखी है। सुप्रीम कोर्ट भी इससे जुड़े कई मामलों की सुनवाई कर रहा है।


सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की नोटिस  से  जवाब में  कहा है कि तीन तलाक का सरोकार मुसलिम धर्म और इबादत से नहीं है। यह एक ऐसी पुरातन प्रथा है जो मुसिलम महिलाओं के सम्मान और आजादी के खिलाफ है। हालांकि अखिल भारतीय मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि अदालत को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए।

बोर्ड के मुताबिक बिना किसी ठोस कारण के तलाक की इजाजत नहीं है। पिछले साल यह मामला गरमाया जब विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर लोगों के विचार जानने का काम शुरु किया। इसी क्रम में आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामें कहा कि तीन तलाक और एक से अधिक शादी की प्रथा मुस्लिम महिलाओं से भेदभाव वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed