मोदी के लौटते ही मंच से गायब हुई उनकी ये चीज, भाजपा ने चुकाई कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रिज मैदान पर भाजपा की परिवर्तन रैली के बाद जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज छोड़कर गए उनके लिए मंगवाई गई विशेष कुर्सी गायब हो गई। बताया जा रहा है कि पीएम के लिए यह कुर्सी शहर के एक बड़े फर्नीचर हाउस से किराए पर लाई गई थी।
जब भाजपा कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी स्टेज पर सामान इकट्ठा कर रहे थे तो पाया कि जिस कुर्सी पर पीएम बैठे थे, वह गायब है। कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। स्टेज पर रखीं 11 में एक कुर्सी गायब थी। चर्चा यह भी है कि मोदी का प्रशंसक चुपचाप इस कुर्सी को उठा ले गया है।
भाजपा को चुकानी पड़ी फर्नीचर हाउस के मालिक को कुर्सी की कीमत
उधर, कुर्सी गायब होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को इसकी कीमत फर्नीचर हाउस जाकर चुकानी पड़ी है। इसके लिए फर्नीचर हाउस के मालिक से खेद भी जताना पड़ा। मोदी के लिए स्पेशल मंगवाई गई इस कुर्सी की कीमत हजारों में थी।
फर्नीचर हाउस मालिक ने स्टेज पर 11 जबकि रिज मैदान पर करीब साढ़े पांच हजार कुर्सियां लगाई थीं। इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सूद का कहना है कि स्टेज से मोदी की कुर्सी गायब हो गई है। संभावना यही है कि कोई प्रशंसक इसे उठा ले गया है।