फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi said Sangai festival inspires sustainable lifestyle encourages idea festival oneness

Sangai : PM मोदी बोले- एकता के विचार को प्रोत्साहित करता है संगाई त्योहार, स्थायी जीवनशैली के लिए प्रेरणा

Wed, 30 Nov 2022 05:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

मणिपुर के संगाई त्योहार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि संगाई त्योहार एक स्थायी जीवन शैली के लिए प्रेरित करता है। यह 'एकता का त्योहार' विचार को प्रोत्साहित करता है। इसे विभिन्न स्थानों पर मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
pm narendra modi said Sangai festival inspires sustainable lifestyle encourages idea festival oneness
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

मणिपुर के संगाई त्योहार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि संगाई त्योहार एक स्थायी जीवन शैली के लिए प्रेरित करता है। यह 'एकता का त्योहार' विचार को प्रोत्साहित करता है। इसे विभिन्न स्थानों पर मनाया जा रहा है। संगाई उत्सव उद्योग और निवेश को भी आकर्षित करता है।

विज्ञापन


संगाई महोत्सव को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कई ट्वीट्स किया हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, मणिपुर संगाई महोत्सव 2022 के दौरान सभी आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माउंटेड पुलिस पुलिस, विशेष महिला कमांडो यूनिट और टूरिस्ट पुलिस बनाई गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सिंह ने अपने ट्वीट में संगाई महोत्सव में शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का भी आभार जताया। उन्होंने संगाई महोत्सव के समापन के मौके पर वर्चुअल तरीके से मणिपुर की जनता के लिए संबोधन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों, माननीय विधायकों और अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मुझे यकीन है कि ऐसा करने के लिए उनमें से कई लोगों ने पिछले तीन महीनों में पर्याप्त नींद नहीं ली है। 


मुख्यमंत्री ने कहा, मणिपुर संगाई महोत्सव-2022 को मणिपुर के सबसे जीवंत पर्यटन उत्सव के रूप में याद किया जाएगा। राज्य के भीतर और बाहर से पांच लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी के साथ यह त्योहार वास्तव में एकता का त्योहार रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed