फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi said on Abhinandan's return, one pilot project has completed recently

अभिनंदन की वापसी पर बोले प्रधानमंत्री, 'अभी-अभी एक पायलट प्रोजेक्ट हो गया'

Thu, 28 Feb 2019 05:39 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi said on Abhinandan's return, one pilot project has completed recently
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

एक ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को शांति बहाली का हवाला देते हुए भारत वापस भेजने का एलान किया, दूसरी ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की जीत बताते हुए कहा कि पहला पायलट प्रोजेक्ट पास हो गया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'यह प्रैक्टिस थी अब रियल करना है'। प्रधानमंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
इमरान खान ने पाक संसद में यह कहते हुए फैसला सुनाया कि हिंदुस्तान का पायलट हमने पकड़ा हुआ है, हम शांति दिखाते हुए उसे कल हिंदुस्तान को सौंप देंगे। मैंने कल हिंदुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की कोशिश की थी। हम तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसे हमारी कमजोरी ना समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब इच्छाशक्ति हो तो सीमित संसाधनों में भी कैसे अद्भुत परिणाम दिए जा सकते हैं, इसका उदाहरण हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि विज्ञान से जुड़ी हमारी संस्थाओं को भी भविष्य की आवश्यकताओं के हिसाब से ढलना होगा। हमें अपनी मौलिक शक्ति को बनाए रखते हुए भविष्य के समाज और आर्थव्यवस्था के हिसाब से ढालना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed