{"_id":"58df3ad94f1c1be80463f729","slug":"pm-narendra-modi-s-security-dog-undergoes-dental-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की सुरक्षा में शामिल कुत्ते के दांत हुए कमजोर, हुई सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी की सुरक्षा में शामिल कुत्ते के दांत हुए कमजोर, हुई सर्जरी
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा टीम में शामिल कुत्ते को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 9 साल के काले रंग के लैब्राडोर नस्ल के इस कुत्ते को इलाज के लिए लुधियाना के गुरू अंगद देव वेटेनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में शुक्रवार सुबह भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
दरअसल इस कुत्ते को मुंह के ट्यूमर की समस्या थी। यूनिवर्सिटी के वेटेनरी सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉ अरुण आनंद ने बताया कि ये ट्यूमर कुत्ते के दांतों पर प्रभाव डाल रहा था। अगर समय रहते इसे निकाला न गया होता तो इस कुत्ते को खाना खाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता। इसके दांतों पर इस ट्यूमर का बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
ये कुत्ता अर्धसैनिक बलों की टीम में शामिल है। कुत्ते के व्यक्तिगत चिकित्सक ने सुरक्षा का हवाला देते हुए और किसी भी जानकारी का खुलासा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मोदी की सुरक्षा में शामिल ये सबसे महंगा कुत्ता है। गृह मंत्रालय ने उसे सूंघने में दक्षता का पुरस्कार दिया है। उसे 15 लाख का नकद पुरस्कार भी मिल चुका है जो उसकी ट्रेनिंग और रखरखाव में इस्तेमाल किया जाता है। सूत्र के अनुसार मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में इस कुत्ते को 6 साल के लिए शामिल किया गया है।
अस्पताल में मीडिया की बढ़ती भीड़ देखकर कुत्ते के डिस्चार्ज होते ही अर्धसैनिक बलों की टीम अस्पताल से रवाना हो गई।