फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi returns to Delhi from three-day visit to Singapore and Brunei

PM Modi: सिंगापुर-ब्रुनेई दौरे से स्वदेश लौटे पीएम मोदी, कहा- दोनों देशों से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे

Fri, 06 Sep 2024 01:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 01:49 AM IST
सार

पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी सिंगापुर यात्रा का एक वीडिया साझा किया। कहा, ' सिंगापुर की मेरी यात्रा बहुत फलदायी रही है। यह निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi returns to Delhi from three-day visit to Singapore and Brunei
सिंगापुर-ब्रुनेई दौरे से दिल्ली लौटे पीएम नरेंद्र मोदी मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान पीएम ने एक्स पर अपनी सिंगापुर यात्रा का एक वीडियो साझा किया। कहा, 'सिंगापुर की मेरी यात्रा बहुत फलदायी रही है। यह निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। मैं गर्मजोशी के लिए सिंगापुर सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद देता हूं।'

विज्ञापन


इससे पहले आज पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर संसद भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। अपनी बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद, दोनों पक्षों ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पीएम मोदी ने लॉरेंस वोंग को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी ने एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर सुविधा का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीकंडक्टर सुविधा की यात्रा के दौरान सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग पीएम मोदी के साथ थे। पीएम मोदी ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11-13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।



इससे पहले प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने उनसे कौशल विकास, स्थिरता, प्रौद्योगिकी, नवाचार और कनेक्टिविटी सहित प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों की पूरी श्रृंखला पर केंद्रित रही।

पीएम मोदी और पीएम वोंग ने भारत और सिंगापुर के साझा इतिहास, विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित दोस्ती की लंबी परंपरा और कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को स्वीकार किया। उन्होंने राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों से लोगों के बीच और सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया।



सिंगापुर दौरे से पहले पीएम मोदी ब्रुनेई के आधिकारिक दौरे पर थे। पीएम मोदी ने बंदर सेरी बेगवान के इस्ताना नुरुल ईमान में ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ व्यापक वार्ता की। अपनी बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत व्यापक थी और इसमें हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीके शामिल थे। हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों का और विस्तार करने जा रहे हैं।' पीएम मोदी ने ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग की नई चांसरी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed