{"_id":"64f9c8e27ee506d892050f23","slug":"pm-narendra-modi-returned-from-indonesia-french-president-emmanuel-macron-will-hold-bilateral-meeting-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: इंडोनेशिया से लौटे पीएम मोदी; 10 सितंबर को प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे मैक्रों","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: इंडोनेशिया से लौटे पीएम मोदी; 10 सितंबर को प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे मैक्रों
Thu, 07 Sep 2023 06:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 07 Sep 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता की अपनी यात्रा के समापन के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। जाकार्ता में उन्होंने 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन
इस बीच खबर है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जी20 शिखर सम्मेलन के अंत में 10 सितंबर को दोपहर के भोजन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मैक्रों के यहां शनिवार को आने का कार्यक्रम है। वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
विज्ञापन
दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान मैक्रों का ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का कार्यक्रम है। मैक्रों रविवार दोपहर को बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन