{"_id":"600f33afbc02b20b142e5079","slug":"pm-narendra-modi-praised-election-commission-for-strengthening-democracy-on-national-voters-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर लोकतंत्र मजबूत करने के लिए निर्वाचन आयोग को सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर लोकतंत्र मजबूत करने के लिए निर्वाचन आयोग को सराहा
Tue, 26 Jan 2021 02:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को देश के लोकतंत्र को मजबूत करने और सुचारु चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की सराहना की।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन आयोग द्वारा हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने और चुनावों को सुचारु रूप से संचालित करने के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का एक अवसर है। यह मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर को लेकर खासतौर पर युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने का भी दिन है।
विज्ञापन
National Voters Day is an occasion to appreciate the remarkable contribution of the EC to strengthen our democratic fabric and ensure smooth conduct of elections. This is also a day to spread awareness on the need of ensuring voter registration, particularly among the youth.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2021
विज्ञापन
दूरस्थ मतदान के लिए मॉक ट्रायल जल्द शुरू होगा: सुनील अरोड़ा
प्रमुख चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कहा कि बहुत जल्द दूरस्थ मतदान के लिए मॉक ट्रायल शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए दूरस्थ मतदान पर एक शोध परियोजना पहले ही शुरू हो चुकी है। इस दिशा में काफी सफलता भी मिली है।
उन्होंने साथ ही कहा कि विदेश में बसे भारतीय मतदाताओं के लिए पेास्टल बैलेट सेवा का विस्तार करने पर विचार जारी है। निर्वाचन आयोग आईआईटी मद्रास के साथ एक नई तकनीक पर काम कर रहा है। जिसके तहत मतदाताओं को दूर अपने शहरों में तय मतदान केंद्र तक जाए बिना वोट करने की सुविधा देगा।