फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi pays tribute to Indian-American journalist Brahm Kanchibotla Death COVID-19

कोरोना वायरस से भारतीय-अमेरिकी पत्रकार का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Wed, 08 Apr 2020 08:18 AM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Apr 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi pays tribute to Indian-American journalist Brahm Kanchibotla Death COVID-19
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला (Brahm Kanchibotla) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्रह्म कांचीबोटला को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- भारतीय-अमेरिकी पत्रकार श्री ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम, भारत और अमेरिका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।

विज्ञापन




बता दें पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सोमवार सुबह निधन हो गया। वो करीब 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी ब्रह्म कांचीबोटला के बेटे सुदामा कांचीबोटला ने दी।
विज्ञापन


पिछले 23 मार्च को ब्रह्म कांचीबोटला में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कोरोना वायरस के लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ भी शामिल है। ब्रह्म कांचीबोटला बीते 31 मार्च से वेंटिलेटर पर थे। बेटे सुदामा के अलावा ब्रह्म कांचीबोटला के परिवार में उनकी पत्नी अंजना और बेटी सियूजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोरोना का कहर अमेरिका के न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे भयानक रूप झेल रहे न्यूयॉर्क में मरने वालों की संख्या 5,489 को पार कर गई है और 38,836 लोग इससे संक्रमित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed