प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पुलिस की छवि सुधारने के लिए काम करें अधिकारी
- महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्रभावी पुलिसिंग की भूमिका अहम : मोदी
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पुलिस की छवि सुधारने के लिए काम करें अधिकारी
- पीएम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए ‘प्रभावी पुलिसिंग’ की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पुलिस बल की छवि सुधारने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि महिलाओं व बच्चों समेत समाज के सभी वर्गों में उनके प्रति भरोसा पैदा हो सके। पीएम का यह बयान महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं के बाद आया है, जिस पर काफी हंगामा मचा है।
पुणे में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 55वें सम्मलेन में रविवार को कहा, प्रौद्योगिकी सक्रिय पुलिसिंग को सुनिश्चित करने का प्रभावी हथियार है। पुलिस अफसरों को पुलिस की छवि सुधारने को ठोस कदम उठाने होंगे। इस दौरान पीएम ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष दिन प्रतिदिन कर्तव्य के निर्वहन में आने वाली दिक्कतों का सामना करने के दबाव का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि जब भी वे संदेह में हों तो उन्हें उन आदर्शों और भावनाओं को याद रखना चाहिए, जिनके साथ वे सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए थे। हमेशा समाज के सबसे कमजोर और गरीब तबके के कल्याण को ध्यान में रखकर राष्ट्रहित में काम करते रहें। पीएम ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर विशेष जोर दिया, जो सरकार की एक्ट ईस्ट नीति के लिए काफी अहम हैं। पीएम ने इन राज्यों के डीजीपी से विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को अतिरिक्त प्रयास करने का आग्रह किया।
इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सीमा-पार आतंकवाद, घुसपैठ और युवाओं के कट्टरपंथीकरण जैसे मुद्दों पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई।
बीमार शौरी का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी
In Pune, I met former Union Minister Arun Shourie Ji. Enquired about his health and had a wonderful interaction with him.
— Narendra Modi (@narendramodi) 8 December 2019
We pray for his long and healthy life. pic.twitter.com/arjXSUoirf
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को यहां अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना। शौरी का यहां के रूबी हॉल क्लीनिक में ब्रेन इंजरी की वजह से अंदरूनी हिस्सों में खून बहने और सूजन आने का इलाज चल रहा है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मोदी शाम को छह बजे यहां पहुंचे और करीब 15 मिनट अस्पताल में रहे। यहां के लवासा इलाके में बने बंगले में रहने वाले 78 साल के शौरी को एक दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब वह अपने घर से चहलकदमी के लिए बाहर निकले थे।
बाद में मोदी ने एक ट्वीट में बताया, पुणे में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मिला और उनकी कुशल क्षेम पूछी। उनसे मुलाकात बहुत अच्छी रही। हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। मोदी का यहां आने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। शौरी 1999-2004 तक अटल बिहारी सरकार में मंत्री रहे थे पर वे अब मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कटु आलोचक हैं। इससे उनके और सत्तासीन दल में दूरियां बढ़ गई हैं।