फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Pakistan Nuclear Nation India approach Lahore Visit Memory Candid Reply in TV Interview

PM Modi on Pakistan: लाहौर जाकर खुद देख आया हूं ताकत; पाकिस्तान की परमाणु क्षमता पर प्रधानमंत्री ने दिया जवाब

Fri, 24 May 2024 01:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 01:57 AM IST
सार

एक टीवी इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान से जुड़ी ऐसी टिप्पणी की है, जो उनके समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। भाजपा नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने हैंडल से पीएम मोदी की वीडियो शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Pakistan Nuclear Nation India  approach Lahore Visit Memory Candid Reply in TV Interview
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। अलग-अलग मुद्दों पर बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान और परमाणु जैसे मुद्दों पर भी बेबाक टिप्पणी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान से जुड़ी पीएम मोदी की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे खुद लाहौर जाकर वहां की हालत देख चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के उन बयानों से जुड़े सवाल पर जवाब दिया, जिसमें फारूक अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ राजनेता 'पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश है, भारत को इसका ध्यान रखना चाहिए' जैसी नसीहतें दे चुके हैं। पाकिस्तान की परमाणु ताकत और भारत का उसके प्रति रवैया कैसा हो? इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान की ताकत को वे खुद लाहौर जाकर चेक कर आए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के वाकये का जिक्र कर पीएम मोदी ने कहा, 'वहां पर एक रिपोर्टर रिपोर्ट कर रहा था, हाय अल्लाह तौबा, हाय अल्लाह तौबा... ये बिना वीजा के पाकिस्तान कैसे आ गए...', जो वीडियो क्लिप शेयर की जा रही है, इसमें प्रधानमंत्री के जवाब की अंतिम लाइन पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'अरे वो मेरा ही देश था यार किसी जमाने में।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की इंटरव्यू की वीडियो क्लिप
भाजपा नेता और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय से जुड़े मनोज गोयल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पीएम मोदी के इस इंटरव्यू की वीडियो क्लिप शेयर की है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल में खुद को खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन बताया है। बता दें कि यह साक्षात्कार इंडिया टीवी पर प्रसारित किया गया है। इसमें पीएम मोदी ने पाकिस्तान से डर कर रहने की नसीहत देने वाले विपक्षी नेताओं की बयानबाजी के बारे में पूछे गए सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।


370 हटाने के फैसले पर कांग्रेस का सवाल खड़ा करना दुर्भाग्य
इसी साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, संविधान के अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले और इस्लामिक देशों के साथ भारत के रिश्तों पर भी जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पांच अगस्त, 2019 के फैसले के बाद अधिकांश देशों ने इसे भारत का आंतरिक मामला करार दिया। हालांकि, दुर्भाग्य ये रहा कि भारत में कांग्रेस पार्टी ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले के बावजूद कई अरब और इस्लामिक देशों में उन्हें सम्मान हासिल हुआ है। कतर में फांसी की सजा के बाद लोगों को सुरक्षित भारत लाने में सफलता मिली। बकौल प्रधानमंत्री, मोदी एक ऐसा ब्रांड है, जिसे गाली देने पर भी विपक्षी नेताओं को मीडिया में जगह मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed