फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi names largest 21 unnamed islands of Andaman Nicobar unveils model of memorial for Netaji Bose

अंडमान-निकोबार: सभी परमवीरों का एक ही संकल्प था 'इंडिया फर्स्ट', द्वीपों के नामकरण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी

Mon, 23 Jan 2023 12:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 23 Jan 2023 12:21 PM IST
सार

पराक्रम दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित द्वीप पर बनने वाले स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi names largest 21 unnamed islands of Andaman Nicobar unveils model of memorial for Netaji Bose
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। पराक्रम दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित द्वीप पर बनने वाले स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। 

विज्ञापन

इन परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नामकरण
पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया। इन द्वीपों का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय , सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के उत्साह को बढ़ाएगा यह प्रयास : अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, आज प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल के तहत अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े द्वीपों को हमारे परम वीर चक्र विजेताओं के नामों के साथ जोड़ा गया है और जब तक यह धरती रहेगी, उनकी स्मृति को बनाए रखने का प्रयास सेना के उत्साह को बढ़ाएगा। शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में लिए गए सभी निर्णय निश्चित रूप से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के जुड़ाव को स्वीकार करते हैं और उसकी सराहना करते हैं।

 

विज्ञापन

पहली बार अंडमान की धरती पर फहराया गयाथा तिरंगा, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
वहीं प्रधानमंत्री ने इस मौक पर अपने संबोधन में कहा, अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था। जहां पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। मोदी ने कहा, वीर सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि में कैद कर दिया गया था। 4-5 साल पहले जब मैं पोर्ट ब्लेयर गया था, तब मैंने वहां के 3 मुख्य द्वीपों को भारतीय नाम समर्पित किए थे।

 

द्वीपों के नामकरण का संदेश 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' : मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, जिन 21 द्वीपों को आज नए नाम मिल गए हैं, उनके नामकरण में कई संदेश निहित हैं। संदेश एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है; यह संदेश हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी का है। मोदी ने कहा, सभी 21 परमवीरों का एक ही संकल्प था 'इंडिया फर्स्ट'। उन्होंने आगे कहा, आज इन द्वीपों के नामकरण से उनका संकल्प सदा के लिए अमर हो गया है। अंडमान की क्षमता बहुत बड़ी है। पिछले 8 सालों में देश ने इस दिशा में लगातार प्रयास किए हैं।उन्होंने कहा, दशकों तक देश की क्षमता को कम करके आंका गया। लेकिन अब भारत को आधुनिक विकास की ऊंचाइयों को छूने में सक्षम देश के रूप में देखा जा रहा है। भारत के द्वीप दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं। लेकिन पहले इस क्षमता को पहचाना नहीं जाता था, कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed