फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi named most admired Indian in world

वैश्विक स्तर पर छाए पीएम मोदी, बने दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय पुरुष

Fri, 19 Jul 2019 05:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 19 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi named most admired Indian in world
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : BBC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज भारतीय पुरुष हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जबकि भारतीय महिलाओं में पहले स्थान पर दीपिका पादुकोण काबिज हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov द्वारा जारी इस साल दुनिया के शीर्ष 20 प्रशंसित महिला और पुरुषों की सूची में इन्हें स्थान दिया गया है। इंटरनेट और डाटा मार्केटिंग फर्म YouGov ने ये लिस्ट ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की है। 
विज्ञापन


पिछले साल की तरह बिल गेट्स इस साल भी दुनिया के सबसे पसंदीदा पुरुषों में पहले स्थान पर काबिज हैं। जबकि, महिलाओं में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा पहली स्थान पर हैं। उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़ यह रैंकिंग हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड के पुरुष कलाकारों की लिस्ट में सबसे टॉप पर अमिताभ बच्चन का नाम है। YouGov ने अपनी इस लिस्ट में उन्हें 12वां स्थान दिया है। किंग खान यानी शाहरुख खान इस लिस्ट में 16वीं जगह पर हैं। शाहरुख और अमिताभ बच्चन के बाद सलमान खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वह YouGov की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं। 

वहीं YouGov की 20 सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो इस लिस्ट में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा सहित दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है। 

दुनिया की 20 सबसे पसंदीदा पुरुष

नाम प्रशंसा का प्रतिशत रैंक
बिल गेट्स 9.6 1
बराक ओबामा 9.2 2
जैकी चैन 5.7 3
शी जिनपिंग 5.1 4
जैक मा 4.9 5
नरेंद्र मोदी 4.8 6
क्रिस्टिआनो रोनाल्डो 4.3 7
दलाई लामा  4.2 8
लियोनेल मेसी 3.8 9
व्लादिमीर पुतिन 3.7 10
वॉरेन बफेट 3.3 11
अमिताभ बच्चन 2.9 12
एलन मस्क 2.9 13
डोनाल्ड ट्रंप 2.6 14
पोप फ्रांसिस 2.4 15
शाहरुख खान 2.2 16
इमरान खान 1.9 17
सलमान खान 1.7 18
रेसेप तैयप एर्डोगन 1.5 19
एंडी लॉ 1.5 20
---- --- ---



 

दुनिया की 20 सबसे पसंदीदा महिलाएं

नाम प्रशंसा का प्रतिशत रैंक
मिशेल ओबामा 8.8 1
ओपेरा विनफ्रे 6.9 2
एंजेलिना जॉली 6.8 3
क्वीन एलिजाबेथ-2 5.9 4
एम्मा वाटसन 4 5
मलाला यूसुफजई 3.9 6
पेंग लियुआन 3.9 7
हिलेरी क्लिंटन 3.6 8
तू यूयू 3.5 9
टेलर स्विफ्ट 3.3 10
मैडोना 3 11
एंजेलिना मर्केल 2.8 12
दीपिका पादुकोण 2.8 13
प्रियंका चोपड़ा 2.8 14
एलेन डीजेनर्स 2.7 15
ऐश्वर्या राय 2.7 16
सुष्मिता सेन 2.2 17
थेरेसा मे 2 18
मिलेनिया ट्रम्प 1.6 19
यांग मी 1.3 20

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed