गलवां झड़प में घायल जवानों से मिले पीएम मोदी, कहा- दुनिया आपका साहस देख हैरान है
- शुक्रवार की सुबह सीडीएस बिपिन रावत के साथ अचानक लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री
- लेह के निमू फॉरवर्ड पोस्ट पर की सैनिकों से मुलाकात, बढ़ाया जवानों का मनोबल
- गलवां घाटी में हुई भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प में घायल जवानों से की बात
- 15 जून की रात हुई थी हिंसक झड़प, भारतीय सेना के 20 सैनिक हुए थे शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को अचानक लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जून की रात हुई भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री उस अस्पताल में पहुंचे जहां इन सैनिकों का इलाज चल रहा है। यहां उन्होंने सैनिकों से बात की और उनका मनोबल बढ़ाया।
प्रधानमंत्री ने इस झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'जो वीर शहीद हुए वो हमें बिना किसी कारण के छोड़कर नहीं गए, आप सबने (चीन की सेना को) उचित जवाब दिया। देश की सीमा की सुरक्षा के लिए आपकी बहादुरी और जो खून आपने बहाया वह हमारे युवाओं को और देशवासियों को कई पीढ़ियों तक प्रेरित करता रहेगा।'
The braves who left us, they didn’t depart without reason, all of you gave a befitting reply. Your bravery, the blood you shed will inspire our youth and countrymen for generations: PM Modi to soldiers who were injured in #GalwanValleyClash of June 15 pic.twitter.com/vv6siAT0s7
— ANI (@ANI) July 3, 2020
'दुनिया कर रही है भारतीय सैनिकों की बहादुरी की चर्चा'
प्रधानमंत्री ने सैनिकों से बात करते हुए कहा, आप बहादुरों द्वारा दिखाई गई वीरता के बारे में दुनिया के लिए एक संदेश गया है। जिस तरह आप उनके सामने (चीनी सैनिकों) खड़े हुए दुनिया जानना चाहती है कि ये बहादुर जवान कौन हैं? इन्हें किस तरह का प्रशिक्षण मिला है? इनका बलिदान क्या है? दुनिया आपकी बहादुरी पर चर्चा कर रही है।
A message has gone to the world about the valour shown by you braves. The way you stood up to the powers, the world wishes to know who are these braves? What is their training? What is their sacrifice? World is analysing your bravery: PM Modi pic.twitter.com/7aJ2P5UZC8
— ANI (@ANI) July 3, 2020
'न कभी झुके हैं न किसी के आगे झुकेंगे'
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारा देश किसी भी स्थिति में कभी भी नहीं झुका है और हम दुनिया की किसी भी शक्ति के आगे झुकने वाले नहीं हैं। मैं आपके साथ-साथ उन माताओं को भी सम्मान देता हूं जिन्होंने आप जैसे बहादुरों को जन्म दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
#WATCH Our country has never bowed down and will never bow down to any world power, and I am able to say this because of braves like you: PM Modi in Leh pic.twitter.com/Buc5KkbhaM
— ANI (@ANI) July 3, 2020
सीमा पर बढ़ रहा है भारत और चीन के बीच तनाव
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है। 15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन ने इस झड़प में अपने हताहत सैनिकों की अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि चीन मई की शुरुआत से ही एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक और युद्ध सामग्री जुटा रहा है।