{"_id":"679c26e1e470ef9dcb0f67ce","slug":"pm-narendra-modi-mentioned-achievements-in-space-sector-over-decades-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबदबा: 10 साल में लॉन्च किए 398 विदेशी सैटेलाइट, PM मोदी की अपील- अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत पर लगाएं दांव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दबदबा: 10 साल में लॉन्च किए 398 विदेशी सैटेलाइट, PM मोदी की अपील- अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत पर लगाएं दांव
Fri, 31 Jan 2025 06:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:57 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में तीन ग्राफिक साझा कर अपनी सरकार के कार्यकाल में अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंतरिक्ष क्षेत्र की बात आती है तो भारत पर दांव लगाएं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : x/bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने 2014 से पहले 35 सालों में मात्र 35 विदेशी सैटेलाइट प्रक्षेपित किए थे जबकि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद इसमें 11 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2014 के बाद पिछले 10 सालों में 398 विदेशी सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में भेजकर अहम उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में तीन ग्राफिक साझा कर अपनी सरकार के कार्यकाल में अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंतरिक्ष क्षेत्र की बात आती है तो भारत पर दांव लगाएं। पहले ग्राफिक में पूर्ववर्ती और मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विदेशी सैटेलाइट के प्रक्षेपण के आंकड़े बताए गए हैं, जबकि दूसरे ग्राफिक में भारत के सैटेलाइट प्रक्षेपण स्थल बनने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
10 सालों में 457 सैटेलाइट प्रक्षेपित
वर्ष 2014 से पहले 35 सालों में जहां 106 सैटेलाइट ही लॉन्च किए गए, वहीं 2014 के बाद 10 सालों में यह आंकड़ा चार गुना बढ़ गया। पिछले 10 सालों में 457 सैटेलाइट प्रक्षेपित किए गए। ये दोनों ग्राफिक बताते हैं कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया का नया लॉन्चपैड बन रहा है। साथ ही भारत सैटेलाइट प्रक्षेपण की पसंदीदा जगह भी बनता जा रहा है।
विज्ञापन