{"_id":"640cbe0ca9e720f2e809ec83","slug":"pm-narendra-modi-meet-president-droupadi-murmu-know-why-he-praised-central-railway-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, जानें क्यों की मध्य रेलवे की प्रशंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, जानें क्यों की मध्य रेलवे की प्रशंसा
Sat, 11 Mar 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:14 PM IST
सार
ट्वीट में राष्ट्रपति सचिवालय ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। गौरतलब है कि करीब एक महीने के ब्रेक के बाद 13 मार्च को संसद का बजट सत्र फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ट्विटर/भारत के राष्ट्रपति
विस्तार
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मुलाकात के बारे में राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
विज्ञापन
ट्वीट में राष्ट्रपति सचिवालय ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। गौरतलब है कि करीब एक महीने के ब्रेक के बाद 13 मार्च को संसद का बजट सत्र फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी लाइन के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के लिए मध्य रेलवे की प्रशंसा की
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोन के तहत आने वाली बड़ी लाइन नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के लिए मध्य रेलवे की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने इसे 'उत्कृष्ट उपलब्धि' करार दिया। उन्होंने मध्य रेलवे के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्कृष्ट उपलब्धि, पूरी टीम को बधाई।'
विज्ञापन
Karnataka: चुनाव से पहले PM मोदी कर्नाटक को देंगे हजारों करोड़ की सौगात, 10-लेन वाले हाईवे का करेंगे उद्घाटन
गौरतलब है कि मध्य रेलवे ने अपने ट्वीट में बताया था कि उसने अपनी बड़ी लाइन का शत प्रतिशत विद्युतीकरण करने की उपलब्धि हासिल की है।
अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने पीएम मोदी से मुलाकात की
अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसके बारे में जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि यह बैठक शुक्रवार को हुई। गौरतलब है कि भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आईं रायमोंडो ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक करने के अलावा कई मंत्रियों से भी मुलाकात की। रायमोंडो और गोयल ने शुक्रवार को कमर्शियल डायलॉग भी किया था।
नगालैंड और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उपमुख्यमंत्री वाई पैटन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।