{"_id":"5ef7bccf8ebc3e42c50a7814","slug":"pm-narendra-modi-mann-ki-baat-today-live-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, चीन से तनातनी पर कर सकते हैं चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, चीन से तनातनी पर कर सकते हैं चर्चा
Sun, 28 Jun 2020 10:30 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे चीन के साथ चल रही तनातनी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से अपनाए जा रहे हमलावर रुख को लेकर आम जनता के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर खुद ही रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में पेश होने की जानकारी आम जनता को दी। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के 66वें प्रसारण में प्रधानमंत्री की तरफ से चीन मुद्दे की चर्चा की संभावना इसलिए भी बन रही है, क्योंकि भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को हर हाल में इस कार्यक्रम को सुनने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Tune in tomorrow at 11 AM! #MannKiBaat pic.twitter.com/18L6NQo6sS
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2020
साथ ही भाजपा ने कार्यक्रम में कही बात को देशवासियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिये मोदी आम जनता को चीन के साथ युद्ध की स्थिति में अपनी तैयारियों के बारे में आश्वस्त करने के साथ ही उनसे विषम संकट में धैर्य रखने की अपील कर सकते हैं।