फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Mann Ki Baat Today Live Update

पीएम मोदी सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, चीन से तनातनी पर कर सकते हैं चर्चा

Sun, 28 Jun 2020 10:30 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 28 Jun 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Mann Ki Baat Today Live Update

चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे चीन के साथ चल रही तनातनी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से अपनाए जा रहे हमलावर रुख को लेकर आम जनता के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर खुद ही रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में पेश होने की जानकारी आम जनता को दी। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के 66वें प्रसारण में प्रधानमंत्री की तरफ से चीन मुद्दे की चर्चा की संभावना इसलिए भी बन रही है, क्योंकि भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को हर हाल में इस कार्यक्रम को सुनने के लिए कहा है।
विज्ञापन

 


साथ ही भाजपा ने कार्यक्रम में कही बात को देशवासियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिये मोदी आम जनता को चीन के साथ युद्ध की स्थिति में अपनी तैयारियों के बारे में आश्वस्त करने के साथ ही उनसे विषम संकट में धैर्य रखने की अपील कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed