फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi likely to chair Council of Ministers meet on 14 July

मंथन: पीएम मोदी 14 जुलाई को फिर करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, कोरोना की स्थिति पर हो सकती है चर्चा

Sat, 10 Jul 2021 10:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 10:15 PM IST
सार

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए सदस्यों को उनकी नई जिम्मेदारियों से अवगत कराएंगे एवं मंत्रियों को कुशलतापूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन का सुझाव भी देंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi likely to chair Council of Ministers meet on 14 July
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 14 जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक कीअध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के बाद पीएम मोदी की नई टीम के साथ यह दूसरी बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए सदस्यों को उनकी नई जिम्मेदारियों से अवगत कराएंगे एवं मंत्रियों को कुशलतापूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन का सुझाव भी देंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रबंधन और भविष्य के रोडमैप के बारे में प्रत्येक मंत्री से एक संक्षिप्त योजना लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी देश के विकास एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित अन्य मामलों पर चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले गुरुवार को आयोजित बैठक में पीएम ने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जहां लोगों की लापरवाही दिख रही है। यह दुखद है। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्यों से भय लगता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने नए व्यापक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों से कहा कि 'सभी नए सदस्यों को अपने पूर्व के साथियों से मिलकर उनके अनुभवों से सीख सकते हैं। उन्होंने नए मंत्रियों से कहा कि जो इस पहले जो मंत्री थे उन्होंने सरकार में बहुत योगदान दिया है इसलिए नए मंत्रियों को उनसे सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 43 मंत्री शामिल
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्री शामिल हुए हैं। जिनमें से 36 नए चेहरे हैं, और 7 नए चेहरे महिला मंत्रियों के हैं। वहीं 7 मंत्री ऐसे हैं जिन्हें पदोन्नत किया गया है। पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल मे हुए फेरबदल एक बाद से नए सदस्यो की आए बैठक ली जा रही है|

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed