{"_id":"5bd41b0fbdec221a020c5098","slug":"pm-narendra-modi-leaves-on-a-two-day-visit-to-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर रवाना, 4 साल में शिंजो आबे से 12वीं बार करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर रवाना, 4 साल में शिंजो आबे से 12वीं बार करेंगे मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए। वो वहां 28-29 अक्तूबर को भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ नरेंद्र मोदी की ये 12वीं मुलाकात होगी। दोनों के बीच पहली मुलाकात सितंबर 2014 मे हुई थी। उसके बाद से वो कई अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी यात्रा पर जाने से एक दिन पहले शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं शिंजो आबे से वार्ता का इंतजार कर रहा हूं, इससे भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था, 'जापान एक महत्वपूर्ण भागीदार है, जिसके साथ हमारी एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी है। मैं भारत के नेताओं के साथ जापान के व्यापारिक नेताओं से बातचीत करूंगा। मैं वहां के भारतीय समुदाय से भी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। भारत और जापान के बीच मजबूत व्यापार और सांस्कृतिक संबंध हमारे लोगों और दुनिया के लिए अच्छा है।'
विज्ञापन
बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम मोदी को यामानशी स्थित विला में डिनर का न्योता दिया है। यह किसी अंतरराष्ट्रीय नेता को मिला अपनी तरह का पहला न्योता है। सूत्रों के मुताबिक, आबे ने मोदी के स्वागत में जो डिनर आयोजित किया है, उसमें जापान के कुछ सांसद और नेता भी मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि यामानशी को माउंट फुजी ज्वालामुखी की वजह से जाना जाता है। यह स्थान जापान की राजधीना टोक्यो से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। माउंट फुजी के पास ही एक होटल में पीएम मोदी के लिए लंच भी आयोजन किया गया है। वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन यानी 28 अक्तूबर को पीएम मोदी यामानशी में ही रहेंगे। यहां वो शिंजो आबे से कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। उसके बाद वो फानुक रोबोटिक्स केंद्र जाएंगे।
चीन की मानें तो दोनों नेताओं के बीच रक्षा समझौते पर बातचीत हो सकती है। जापान में भारत के राजदूत केंजी हिरामात्सू ने कहा है कि पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच कई परियोजनाओं पर भी बातचीत हो सकती है, जिसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियां शामिल है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi leaves on a two-day visit to Japan pic.twitter.com/i43Dmdmb0d
— ANI (@ANI) October 27, 2018