फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi leaves for US visit today for Howdy Modi Houston and UNGA 74th session

हाउडी मोदी : बारिश-तूफान के बाद भी आयोजकों का हौसला बुलंद,टेक्सास के कई प्रांतों में आपातकाल

Sat, 21 Sep 2019 06:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 21 Sep 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi leaves for US visit today for Howdy Modi Houston and UNGA 74th session
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए मंच तैयार है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी 50 हजार से ज्यादा भारतवंशियों को संबोधित करेंगे, लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही ह्यूस्टन में एक उष्णकटिबंधीय तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसमें दो की मौत हुई है जबकि टेक्सास प्रांत के कई हिस्सों में गवर्नर को आपातकाल घोषित करना पड़ा है। इसके बावजूद हाउडी मोदी कार्यक्रम आयोजकों का हौसला बुलंद है।

विज्ञापन


इस बीच अमेरिका के ह्यूस्टन में शुक्रवार को पीएम मोदी के 22 सिंतबर के कार्यक्रम से पहले कार रैली का आयोजन किया गया। कार रैली में आयोजकों और कई भारतीय प्रवासियों से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

‘इमेल्डा’ नामक यह उष्णकटिबंधीय तूफान बृहस्पतिवार को टेक्सास पहुंचा जिसके चलते यहां भारी बारिश हुई और बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। टेक्सास में लोगों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दी गई। टेक्सास राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने दक्षिण पूर्वी टेक्सास की 13 काउंटी में आपातकाल की घोषणा कर दिया है। एबॉट ने कहा, ‘यह बहुत तेजी से हुआ। यह दर्शाता है कि जलवायु परिवर्तन वास्तविक है। हमें केवल तूफान को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। हमें हर प्रकार की मौसम प्रणाली को लेकर चिंतित होना चाहिए जो कभी भी बड़े तूफान में बदल सकती है और भारी बारिश कर सकती है।’

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि जिन इलाकों में सर्वाधिक बारिश हुई है, वहां अब इसमें कमी आ रही है लेकिन फोर्ट बेंड, हैरिस व गालवेस्टन काउंटी के कुछ इलाकों में हर घंटे दो से तीन इंच की अतिरिक्त बारिश जारी रहने के बावजूद हाउडी मोदी कार्यक्रम के आयोजकों का हौसला बुलंद है। उन्हें भरोसा है कि एनआरजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले हाउडी मोदी में आने वाले सभी लोगों के लिए यह कार्यक्रम ऐसा अनुभव होगा जिसे वे जीवन भर अपनी यादों में संजोकर रखेंगे।

15,000 स्वयंसेवी दिन-रात काम में जुटे

आयोजन में मदद करने वाले एक स्वयंसेवक अचलेश अमर ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1500 से अधिक स्वयंसेवी दिन-रात काम कर रहे है। उन्होंने कहा, रविवार को शानदार कार्यक्रम होगा। आयोजकों ने कहा, यह एक परिवार के जश्न की तरह होगा। हम यह कहना चाहते हैं, यहां हमारे समुदाय को देखो, हम सफल हैं, हम मजबूत हैं, हमने ह्यूस्टन के लिए अच्छा काम किया है।

तीन अहम क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे

इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन के अध्यक्ष स्वप्न धैर्यवान के मुताबिक उन्होंने देखा है कि ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर की नवंबर 2018 की भारत यात्रा से द्विपक्षीय रिश्तों में कितनी मजबूती आई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि मोदी की ह्यूस्टन की यात्रा और ट्रंप व शीर्ष सीईओ से उनकी मुलाकातों से ह्यूस्टन के तीन अहम क्षेत्रों तेल-गैस, स्वास्थ्य सेवा एवं नवोन्मेष में नए अवसर पैदा होंगे।



 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

लगभग एक सप्ताह की अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के खिलाफ भी एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी एक कार्यक्रम की मेजबानी भी करेंगे।

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देश व्यापार से संबंधित मुद्दों पर भी बात करेंगे। अमेरिका अपनी जीएसपी सूची से भारत को निकाल चुका है। इसे लेकर भी दोनों नेताओं के बीच में वार्ता हो सकती है। वहीं कई अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप को चिट्ठी लिखकर भारत को फिर से जीएसपी सूची में शामिल करने का आग्रह किया है। 

क्या है 'हाउडी मोदी' शब्द का अर्थ

इस बार 22 सितंबर को ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में वह संबोधन करेंगे। इसे लेकर अमेरिका में पीएम मोदी के लिए हाउडी मोदी (Howdy Modi) का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल हाउडी शब्द शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका पूरा मतलब होता है -  हाउ डू यू डू (How do you do), यानी आप कैसे हैं? दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण नरेंद्र मोदी के अभिवादन के लिए यहां हाउडी मोदी (Howdy Modi) का प्रयोग हो रहा है। यानी हाउ डू यू डू मोदी?

यह कार्यक्रम क्यों खास
इस कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही जा रही है। यहां दोनों देशों के संबंधों, संस्कृति और व्यापार पर बात होगी। आयोजकों ने कहा कि यह एक परिवार के जश्न की तरह होगा। हम यह कहना चाहते हैं कि यहां हमारे समुदाय को देखो। हम सफल हैं। हम मजबूत हैं। हमने ह्यूस्टन के लिए अच्छा काम किया है।

अमेरिका में पीएम मोदी को मिलेगा सम्मान
24 सितंबर को पीएम मोदी की तरफ से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन अमेरिका में बिल एंड मेलिंडा गेस्ट फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को ग्लोबल पीसमेकर (Global Peacemaker) सम्मान से भी नवाजा जाएगा। अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल पीसमेकर का सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों के लिए दिया जा रहा है। 

भारतीय-अमेरिकी लोगों को साथ लाएगा ‘हाउडी मोदी’: गैबार्ड

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के दावेदारों में शामिल तुलसी गैबार्ड ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तारीफ की है। गैबार्ड ने कहा कि ‘हाउडी मोदी’ यहां भारतीय-अमेरिकी और हिंदू-अमेरिकी लोगों को साथ लाने का काम करेगा।

गैबार्ड अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में पहली हिंदू महिला हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि ‘हाउडी मोदी’ अमेरिकी कांग्रेस में मेरे कई सहकर्मियों समेत पूरे देश में भारतीय-अमेरिकी और हिंदू अमेरिकी लोगों को साथ ला रहा है।

भारत दुनिया का सबसे प्राचीन और विशाल लोकतंत्र वाला देश है और अमेरिका के मुख्य सहयोगियों में से एक है।’ गैबार्ड ने कहा कि यदि भारत और अमेरिका जलवायु परिवर्तन, परमाणु युद्ध और परमाणु प्रसार को रोकने और हमारे लोगों को आर्थिक स्तर पर और मजबूत करने जैसे दुनिया को प्रभावित करने वाले मामलों से निपटना चाहता है, तो दोनों देशों को मिलकर काम करना होगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन में 22 सिंतबर को एनआरजी स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद होंगे। ट्रंप के अलावा कार्यक्रम में अमेरिका सरकार के कई शीर्ष अधिकारी, कांग्रेस सदस्य और मेयर शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed