फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi lays foundation stones for Rs 160-cr fishery projects in Odisha News In Hindi

Odisha Fishery Projects: ओडिशा को पीएम मोदी की सौगात, 160 करोड़ की दो मत्स्य परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Sat, 11 Oct 2025 04:23 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 04:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में 160 करोड़ की दो मछली पालन परियोजनाओं की वर्चुअली आधारशिला रखी। संबलपुर में एक्वा पार्क और भुवनेश्वर में आधुनिक मछली बाजार शामिल हैं। मुख्यमंत्री माझी ने इसे राज्य के लिए मील का पत्थर बताया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi lays foundation stones for Rs 160-cr fishery projects in Odisha News In Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा को एक बड़ी सौगात दी है। इसके तहत पीएम मोदी ने ओडिशा में करीब 160 करोड़ रुपये की दो बड़ी मछली पालन (मत्स्य) परियोजनाओं की वर्चुअली आधारशिला रखी। ये आयोजन दिल्ली से हुआ, जहां उन्होंने 24,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) और 11,440 करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर दाल मिशन की भी शुरुआत की।

विज्ञापन

ओडिशा के दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इसके तहत 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला एकीकृत एक्वा पार्क, जो संबलपुर जिले के बसंतपुर में स्थापित होगा और 59.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक मछली बाजार, जो भुवनेश्वर के पंडारा इलाके में बनेगी। बता दें कि इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उप मुख्यमंत्री केवी सिंह देव और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- CJI on Girls Safety: सीजेआई बोले- डिजिटल दौर में बालिका सुरक्षा पर चिंता, विशेष कानून-प्रशिक्षण को जरूरी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले सीएम माझी?
इस दौरान मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि भुवनेश्वर में बनने वाली मछली बाजार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें केंद्र सरकार 30 करोड़ रुपये और राज्य सरकार बाकी राशि देगी। यह परियोजना भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) और राज्य सरकार के मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सहयोग से पूरी की जाएगी।



मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बाजार सीधे तौर पर 143 व्यापारियों को लाभ पहुंचाएगा और 2,000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगा। यह बाजार भुवनेश्वर और कटक जैसे शहरों की मछली की मांग को पूरा करेगा। इस परियोजना को नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मुआवजे पर सियासत: उद्धव बोले- किसानों के साथ सबसे क्रूर मजाक, एकनाथ शिंदे बोले- घड़ियाली आंसू..

एक्वा पार्क के लिए 95.47 एकड़ सरकारी जमीन तैयार
वहीं, संबलपुर के हिराकुंड में बनने वाला एक्वा पार्क 95.47 एकड़ सरकारी ज़मीन पर तैयार किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार 60 करोड़ और राज्य सरकार 40 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि यह पूर्वी भारत का पहला एक्वा पार्क होगा और इसे जनवरी 2027 तक पूरा किया जाएगा। यह परियोजना संबलपुर को आधुनिक मत्स्य पालन का उत्कृष्ट केंद्र बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed