फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi laid foundation stone for various development projects with Ramanathapuram Thoothukudi Natural Gas pipeline in Tamil Nadu

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पहले की सरकारों के चलते ऐसा हुआ

Wed, 17 Feb 2021 05:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 17 Feb 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi laid foundation stone for various development projects with Ramanathapuram Thoothukudi Natural Gas pipeline in Tamil Nadu
प्रधानमंत्री मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु में तेल व गैस क्षेत्र की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके अंतर्गत पीएम मोदी ने रामनाथपुरम-तुतुकुड़ी प्राकृतिक गैस परियोजना और मनाली स्थित चेन्नई पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के गैसोलाइन विगंधकन (प्रदूषण को कम करने के लिए जीवाश्म ईंधनों को गंधक मुक्त करना) इकाई को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने नागपट्टिनम में कावेरी बेसिन रिफाइनरी की आधारशिला भी  रखी। 

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि मध्यम वर्ग को ऐसी कठिनाई नहीं होती, यदि पहले की सरकारों ने ऊर्जा आयात की निर्भरता पर ध्यान दिया होता। उन्होंने बताया कि 2019-20 में भारत ने अपनी घरेलू मांगों को पूरा करने के लिए 85 प्रतिशत तेल और 53 प्रतिशत गैस का आयात किया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि भारत ऊर्जा की बढ़ती मांग की पूर्ति के लिए काम कर रहा है। भारत ऊर्जा आयात पर निर्भरता को भी कम कर रहा है। हम अपने आयात स्रोतों में विविधता ला रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहता हूं, लेकिन यह काम अगर पहले हो जाता तो देश के मध्यम वर्ग के लोगों पर बोझ नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में हम रिफाइनिंग क्षमता में विश्व में चौथे स्थान पर थे। 65.2 मिलियन टन के करीब पेट्रोलियम प्रोडक्ट का निर्यात किया गया। आज भारत की गैस एवं तेल कंपनियां 27 देशों में काम कर रही हैं, जिनमें 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।


भारत अब किसानों और उपभोक्ताओं की मदद के लिए इथेनॉल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हम सभी लोगों से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनने का आग्रह कर रहे हैं और सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि लोगों के जीवन को उपयोगी और आसान बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed