फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi is most influential people on Internet for second year said time magazine

टाइम मैगजीन में फिर 'इंटरनेट स्टार' बने पीएम नरेंद्र मोदी

Thu, 17 Mar 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 06:31 PM IST
सार

  • दूसरे साल लगातार टाइम ने अनरैंक्ड लिस्ट में किया शामिल
  • ट्रंप, किम, कान्ये वेस्ट और रोनाल्डो सरीखे लोग थे सूची में 
  • ‘इंटरनेट स्टार’ हैं पीएम मोदी

विज्ञापन
PM Narendra Modi is most influential people on Internet for second year said time magazine
- फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद भले ही कितने विवादों का हिस्सा बने हों लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। पीएम मोदी हर बड़ी घटना पर अपनी मौजूदगी सोशल मीडिया पर दर्ज कराते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंटरनेट स्टार बताते हुए टाइम पत्रिका ने बताया कि पीएम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएम मोदी 'कूटनीति' के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। टाइम ने बीते साल पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे के बारे में ट्विटर पर अपरापंगत घोषणा का हवाला देते हुए इस साल लगातार दूसरे साल अनरैंक्ड लिस्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन

 

इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्र्ंप, टीवी स्टार किम कारदाशियां, उनके पति कान्ये वेस्ट, लेखिरा जे के रॉलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटलिन जेनर और फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल है।  इंटरनेट पर प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची के लिए टाइम  पत्रिका ने दावेदारों को शामिल करने के लिए सोशल मीडिया और संपूर्ण समाचार जगत की मौजूदगी का ध्यान रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट स्टार हैं पीएम मोदी

PM Narendra Modi is most influential people on Internet for second year said time magazine

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में टाइम पत्रिका ने कहा है कि वो ट्विटर 1.8 करोड़ फॉलोअर और फेसबुक पर 3.2 करोड़ लाइक्स के साथ ‘इंटरनेट स्टार’हैं। टाइम ने कहा है पीएम मोदी अपने अन्य समकालीन लोगों की तरह न होकर खबरें ब्रेक करने और कूटनीति अपनाने के लिए भी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं।

टाइम ने पीएम मोदी के बीते साल 25 दिसंबर वाले ट्वीट का उदाहरण भी दिया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके 66 वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी थी और पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की बात भी कही थी। हालांकि पत्रिका ने पीएम मोदी के उस ट्वीट को भारी भूल करार दिया है जिसमें उन्होंने बीते माह अफगान के राष्ट्राध्यक्ष अशरफ घनी ने विनम्रता के साथ उन्हें सूचित किया कि उनका जन्मदिन 19 मई को है।

टाइम ने कहा है कि वो ट्वीट गलत कारणों से सुर्खियों में आ गया  हालांकि अफगान राष्ट्राध्यक्ष ने नम्रता  से पीएम के उस ट्वीट का जवाब धन्यवाद देते हुए दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन से उम्मीदवार ट्रंप पर टाइम ने कहा है कि 'यह देखा जा सकता है कि कैसे राजनीतिक उम्मीदवार सोशल मीडिया का उपयोग बेहतर और बेकार दोनों तरीके से करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed