फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi interacts with BJP workers of Andaman and Nicobar Islands

अंडमान निकोबार के भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, हमें सबके काम आना है

Sun, 09 Aug 2020 05:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 09 Aug 2020 05:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं और कोरोना से जंग में और द्वीप समूह के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने यहां विकास के रोडमैप के बारे में भी बात की। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi interacts with BJP workers of Andaman and Nicobar Islands
अंडमान निकोबार के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। इस वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत नड्डा के वक्तव्य के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाए गए गए केंद्र सरकार के कदमों की जमकर सराहना की। 

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सेवा ही संगठन' हमारा लक्ष्य है। केंद्र सरकार की योजनाओं की अंडमान निकोबार में पहुंच बेहद प्रभावशाली रही है। देश के बाकी हिस्सों के साथ यहां की संपर्कता बढ़ाई जा रही है। इन सेवाओं को और बेहतर करने का काम जारी है। 300 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी काम शुरू हो गया है। इससे यहां के कई हिस्सों में न केवल पहुंच आसान होगी बल्कि यहां शिक्षा और चिकित्सा आदि का बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'देश के विकास में अंडमान निकोबार की अहम भूमिका'

प्रधानमंत्री ने कहा, देश की आजादी के आंदोलन को धार देने वाली, वीर सावरकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आजादी के अनेक तपस्वियों से जो धरती जुड़ी हुई है, ऐसी पुण्य स्थली को मैं वंदन करता हूं। उन्होंने कहा, बीमारी हो या व्यापार, हर समस्या से निपटने के लिए हम जुटे हैं, हमारे सभी वैज्ञानिक इस काम में लगे हुए हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम घर-घर तक, हर परिवार तक संवाद बनाए रखें, इस मुश्किल समय में हमें सबके काम आना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, महामारी हो या कोई अन्य समस्या, हमें साथ मिलकर काम करना है और लोगों से जुड़े रहना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां के विकास में अहम भूमिका निभाई है और हमें इसकी रफ्तार तेज करनी है, हमें सबको सहायता उपलब्ध करानी है। उन्होंने कहा कि अंडमान निकोबार ने भारत की आजादी के आंदोलन को ताकत दी थी। अब देश के विकास में भी इस द्वीप समूह की विशेष भूमिका है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड तक एयर कनेक्टिविटी में सुधार करते हुए देश के बाकी हिस्सों से आईलैंड्स को एयरवेज से भी जोड़ा जा रहा है। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है

'पर्यटन और पर्यावरण दोनों के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी'

पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, सिंगल यूज प्लास्टिक के अभियान से लोगों को जोड़ना जरूरी है। सफाई सबसे बड़ी ताकत है। मुझे विश्वास है कि यहां के सभी द्वीपों पर स्वच्छता के विषय में बहुत आग्रही बनना होगा। इससे पर्यटन का क्षेत्र पढ़ेगा। समुद्र को बीच को स्वच्छ रखना है, यह पर्यावरण और पर्यटन दोनों के लिए बहुत जरूरी है। अंडमान निकोबार जल्द की स्टार्टअप का केंद्र बनकर उभरेगा। 

पीएम मोदी ने कहा, अंडमान निकोबार में हम सी-फूड, ऑर्गेनिक उत्पाद और नारियल आधारित उत्पादों के उद्योगों की नींव रखने जा रहे हैं। अंडमान और निकोबार के 12 द्वीपों को उच्च प्रभाव वाली परियोजनाओं के विस्तार के लिए चुना गया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत के विकास के लिए पूरे देश को विकसित करने की जरूरत है। सरकार एक विशिष्ट बिंदु से काम करती है, लेकिन इसका काम सबके पास पहुंचना चाहिए और सबसे जरूरी है कि यह सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 

सदैव याद किया जाएगा कार्यकर्ताओं का योगदान : नड्डा

इससे पहले नड्डा ने कहा कि जनसेवा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। उन्होंने कहा, ऐसे संकट के समय में पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम ने बाकी लोगों को भी और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंडमान निकोबार में बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है। नड्डा ने कहा, आज पूरे देश में हमारे पास 1400 कोविड-19 अस्पताल हैं। करीब 50 हजार वेंटिलेटर उपलब्ध हैं जबकि 20 हजार वेंटिलेटर पीएम केयर्स फंड के तहत आने वाले हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, पीएम केयर्स फंड में 58 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ताओं मे 22.18 करोड़ से ज्यादा खाने के पैकेट, पांच करोड़ से ज्यादा मोदी किट, सात करोड़ से ज्यादा मास्क का वितरण किया। हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सहकारी संघवाद का उदाहरण प्रदर्शित हुआ है।

नड्डा ने कहा, सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश को भी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार किया। थाली बजाओ, ताली बजाओ, दीप जलाओ, कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाओ, पुष्प वर्षा करो ने इसमें जनता की भागीदारी बढ़ाई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पांच बार मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक कर सहकारी संघवाद (कोऑपरेटिव फेडरलिज्म) का नमूना पेश किया।

कल सबमरीन केबल प्रणाली का उद्घाटन करेंगे पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 10 अगस्त को चेन्नई और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के मध्य सबमरीन केबल प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। इससे यहां मोबाइल और लैंडलाइन दूरसंचार सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी। प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना की आधारशिला पोर्ट ब्लेयर में दिसंबर 2018 में रखी थी। इस प्रणाली के तहत दो स्थानों के बीच दूरसंचार सिग्नलों के आदान-प्रदान के लिए समुद्र में केबल बिछाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed