फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi interacts with beneficiaries of Saubhagya scheme across India

पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए की देशवासियों से बात, बोले- पिछली सरकारों ने सिर्फ वादे किए 

Thu, 19 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो एप के जरिए देशवासियो से बात की। उन्होंने एप के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजना के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। पीएम मोदी ने उत्तर पूर्वी राज्यों सहित देश के अन्य राज्यों के लोगों से भी बात की। उन्होंने मणिपुर, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल के लोगों से बात करते हुए पूछा कि अब और पहले में क्या अंतर है? 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से गांवों में बिजली आने के बाद जो परिवर्तन हुए हैं उन्हें शेयर किया। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने से पहले गांव के क्या हालात थे लेकिन अब बिजली पहुंचते ही गांव में क्या-क्या परिवर्तन हुए हैं इस पर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वादों को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन हम अपना काम गंभीरता से कर रहे हैं। हमने 1 मई 2018 तक 18,452 गावों में बिजली पहुंचाने का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2009 तक देश के हर गांव में बिजली पहुंचाने का वादा किया था। लेकिन वह अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब देश के कोने-कोने में बिजली पहुंचाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विद्युतीकरण के लाभार्थी ने पीएम को बताया कि बिजली आने के बाद उनके गांव में शहरों जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं। साथ ही उनके गांव पलामू में प्रज्ञा केंद्र भी खुले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन राज्यों में बिजली आने से लोगों में खुशी का माहौल है। 


पीएम मोदी ने कहा कि अब गांव से आगे बढ़कर हम हर घर तक बजली पहुंचाने का काम करेंगे। ये हमारा अगला लक्ष्य है। इसके लिए गांवों में कैंप भी लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए गरीब परिवारों को फ्री में कनेक्शन दिया जाएगा जबकि दूसरे परिवारों से सिर्फ 500 रुपये लिये जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed