फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi interact with scientist over Vikram missing Chandrayaan 2 and ISRO Moon Mission

चंद्रयान 2: इसरो में निराश वैज्ञानिकों से बोले पीएम मोदी- हौसला बनाए रखिए, जारी रहेगा सफर

Sat, 07 Sep 2019 04:57 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 07 Sep 2019 04:57 AM IST
सार

  • चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर से टूटा इसरो का संपर्क
  • इसरो चीफ के. सिवन ने दी संपर्क टूटने की जानकारी, कंट्रोल रूम में दिखा सन्नाटा
  • पहले उठ कर गए पीएम मोदी, फिर वापस आकर वैज्ञानिकों को हौसला बढ़ाया, शाबासी दी

विज्ञापन
PM Narendra Modi interact with scientist over Vikram missing Chandrayaan 2 and ISRO Moon Mission
PM Modi in ISRO - फोटो : ANI

विस्तार

मिशन चंद्रयान-2 के चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर लैंडर 'विक्रम' से संपर्क टूटने के बाद इसरो के कंट्रोल रूम में मायूसी छा गई। सन्नाटे के बीच बाहर निकल चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कंट्रोल रूम में दाखिल हुए और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वैज्ञानिकों को हिम्मत देते हुए कहा कि अबतक आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



पीएम मोदी के इन शब्दों से मायूस पड़ रहे वैज्ञानिकों को काफी हिम्मत मिली। इससे पहले इसरो चीफ के. सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 से इसरो मुख्यालय का संपर्क आखिरी कुछ मिनटों में टूट गया। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक आंकड़ों का अध्ययन करने में लगे हैं। 

इससे पहले चांद की सतह से जब महज 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो से टूटा तो कंट्रोल रूम में सन्नाटा पसर गया था और पीएम मोदी के पास आकर इसरो चीफ ने कुछ कहा और इसके बाद वह वहां से बाहर चले गए थे। 

कुछ देर बाद पीएम मोदी फिर से इसरो के कंट्रोल रूम में दाखिल हुए और टीम के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उनकी निराशा दूर की। पीएम मोदी ने कहा, 'जब मैं देख रहा था कि संपर्क टूट गया है, तो मैं देख रहा था कि आपके सारे चेहरे मुरझा गए... लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। देश आप पर गर्व करता है। आपकी इस मेहनत ने बहुत कुछ सिखाया भी है।'

संपर्क खोया है, उम्मीद नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे वैज्ञानिका बताया कि अगर फिर से कम्युनिकेशन शुरू हुआ तो फिर विक्रम और प्रज्ञान बहुत सारी चीजें हमें देते रहेंगे। इसलिए होप फॉर द बेस्ट। पीएम मोदी ने कहा कि आप वैज्ञानिकों ने देश की सेवा की। विज्ञान की सेवा की और मानव जाति की सेवा की है। उन्होंने कहा कि आपलोग हिम्मत से आगे बढ़ें, आगे भी हमारी यात्रा जारी रहेगी। उआपके ही पुरुषार्थ से फिर से देश खुशी मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed