फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi interact with Rashtriya Bal Puraskar winners in New Delhi

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- मुझे आपसे प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है

Fri, 24 Jan 2020 11:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 24 Jan 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi interact with Rashtriya Bal Puraskar winners in New Delhi
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से बात करते पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता 49 बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आपके साहसिक कार्यों से मुझे भी प्रेरणा मिलती है। मैं आपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले आप सभी का परिचय जब हो रहा था, तो मैं सच में हैरान था। इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अदभुत है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ करके दिखाया है, उसके बाद आपको और कुछ अच्छा करने की इच्छा होगी। एक प्रकार से ये जिंदगी की शुरुआत है। आपने मुश्किल परिस्थितियों में साहस दिखाया, किसी ने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा था- कर्तव्य पर बल। ज्यादातर हम अधिकार पर बल देते हैं। आप अपने समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपनी ड्यूटी के लिए जिस प्रकार से जागरूक हैं, ये देखकर गर्व होता है। आप सब कहने को तो बहुत छोटी आयु के हैं, लेकिन आपने जो काम किया है उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं।


उन्होंने कहा कि आप युवा साथियों के साहसिक कार्यों के बार में जब भी मैं सुनता हूं तो मुझे भी प्रेरणा मिलती है। आप जैसे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया है।

बता दें कि इन बच्चों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed